ताजनगरी की मुक्केबाज बेटियां अपने पंच से देश में शहर का नाम रोशन कर रही हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय मुक्केबाजी टीम की ओर से प्रतिनिधित्व करने के अलावा मुक्केबाज बेटियां राष्ट्रीय स्तर पर 14 से ज्यादा पदक जीत चुकी हैं। तीन साल में इनकी संख्या 30 से 57 पर पहुंच गई है।
{"_id":"62bc091a3297aa39922290ee","slug":"agra-women-boxers-winning-many-medals","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Women Boxers: ये हैं आगरा की 'मैरीकॉम', पदकों पर लगा रहीं पंच, राष्ट्रीय स्तर पर जीत चुकी हैं 14 पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Women Boxers: ये हैं आगरा की 'मैरीकॉम', पदकों पर लगा रहीं पंच, राष्ट्रीय स्तर पर जीत चुकी हैं 14 पदक
Wed, 29 Jun 2022 04:32 PM IST
मुकेश कुमार
सिद्धार्थ चतुर्वेदी, अमर उजाला आगरा
सिद्धार्थ चतुर्वेदी, अमर उजाला आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 29 Jun 2022 04:32 PM IST
विज्ञापन
मुक्केबाज बबिता, शैली सिंह और अंजली चाहर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुक्केबाज मंजेश
- फोटो : अमर उजाला
मंजेश ने जीते हैं छह पदक
कजाकिस्तान में सन 2019 में हुई इंटरनेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय मुक्केबाजी टीम की ओर से प्रतिनिधित्व कर चुकीं 21 साल की मंजेश सन 2018 में दिल्ली में हुई यूथ नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। इसके अलावा राज्य स्तर की मुक्केबाजी प्रतियोगिता में उनके नाम पांच से ज्यादा पदक हैं। मंजेश कहती हैं कि मुक्केबाजी उनके लिए तपस्या है।
मुक्केबाज शैली सिंह
- फोटो : अमर उजाला
नाम भी है, नौकरी भी है
24 साल की महिला मुक्केबाज शैली सिंह सन 2019 में केरल में हुई सीनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक विजेता रही हैं। इसके अलावा लखनऊ में सन 2019 में हुई यूपी स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बेस्ट बॉक्सर से अवार्ड से सम्मानित हो चुकी हैं। शैली का कहना है कि मुक्केबाजी से नाम भी है, नौकरी भी है। इसलिए इसमें पूरा समय देती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुक्केबाज बबीता कुमारी
- फोटो : अमर उजाला
पैदा होता है आत्मविश्वास
15 साल की मुक्केबाज बबीता कुमारी सन 2021 में सोनीपत में हुई जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुकी हैं। सन 2022 में मेरठ में हुए राज्यस्तरीय ट्रॉयल में भी शानदार प्रदर्शन रहा। बबीता का कहना है कि मुक्केबाजी से आत्मविश्वास पैदा होता है। बबीता इस साल रोहतक में लगे नेशनल बॉक्सिंग कैंप में 54 किलो भार वर्ग में पांचवें स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
मुक्केबाज अंजली चाहर
- फोटो : अमर उजाला