आगरा के बाह में जिस बेटी ने आठ साल पहले मां की मौत के बाद पूरे घर को संभाला, उसी बेटी की सांसें पिता ने चंबल के गहरे पानी में घोंट दीं। दिल्ली की दक्षिण तिगड़ी बस्ती में दूसरी जाति के युवक से प्रेम और चार माह का गर्भ पिता को नागवार गुजरा।
पुलिस के अनुसार झूठी शान की खातिर पिता ने बेटी को धोखे से बासौनी के चंबल घाट लाकर हमेशा के लिए चुप करा दिया। बुधवार को तीन दिन तक सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद दिल्ली पुलिस खाली हाथ लौट गई।
2 of 12
आगरा में बाप ने की बेटी को डुबोकर हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के मुताबिक, दिल्ली में बस्ती के ही दूसरी जाति के युवक से युवती के प्रेम-संबंध हो गए थे। परिजन की गैर मौजूदगी में युवक का घर आना जाना था। पिता को यह बात तब पता चली, जब बेटी चार माह की गर्भवती हो गई।
3 of 12
आगरा में बाप ने की चंबल नदी में बेटी को डुबोकर हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शादी के लिए तैयार नहीं हुआ प्रेमी
पूछताछ में पिता ने बताया कि प्रेमी शादी के लिए तैयार नहीं हुआ। बेटी ने गर्भपात कराने से मना कर दिया। वो उसे दवा दिलाने के बहाने 28 जुलाई को दामाद के साथ गांव लाए थे। रात में रिश्तेदार के घर पर रुकने के बाद 29 जुलाई को बासौनी स्थित चंबल नदी के घाट पर पहुंचे और डुबोकर मार डाला।
4 of 12
आगरा में बाप ने की चंबल नदी में बेटी को डुबोकर हत्या, नदी में खड़ा आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रची झूठी कहानी
गांव से लाैटने के बाद पिता ने दिल्ली में बेटी के जहर खाकर जान देने की झूठी कहानी गढ़ दी। सबूत के तौर पर चंबल नदी में शव विसर्जन के फोटो भी दिखाए। इस मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने दामाद और पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
5 of 12
आगरा में बाप ने की चंबल नदी में बेटी को डुबोकर हत्या, नदी में खड़ा आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पांच दिन की रिमांड पर लेकर युवती का शव बरामद करने के लिए दिल्ली पुलिस सोमवार को बासौनी पहुंची थी। रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया।