फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तिहरा हत्याकांड : डायरी से खुला 'राज', दोस्त निकला कातिल, तीन लाख के लिए की थीं तीन हत्याएं

Tue, 01 Sep 2020 02:33 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 01 Sep 2020 02:33 PM IST
विज्ञापन
Agra Triple Murder News: police arrested two accused
आगरा ट्रिपल मर्डर - फोटो : अमर उजाला

आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में रविवार रात को हुए तिहरे हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने 24 घंटे में कर दिया। तीन लाख रुपये के विवाद को लेकर तीन आरोपियों ने नगला किशनलाल निवासी परचून दुकानदार रामवीर, उनकी पत्नी और बेटे बबलू की जान ली थी। पुलिस ने मंगलवार तड़के मुठभेड़ में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के पैर में गोली लगी है। तीसरा आरोपी फरार है। घायल आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में तिहरे हत्याकांड को अंजाम देने की बात कबूल की है।  




Agra Triple Murder News: police arrested two accused
तिहरे हत्याकांड के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपी नगला किशनलाल निवासी सुभाष और वकील हैं। तीसरा आरोपी गजेंद्र हैं। वह सुभाष का भाई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बबलू कुमार ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि रामवीर ने एक प्लॉट गिरवी रखा था। उसे छुड़ाने के लिए उसने आठ महीने पहले सुभाष से तीन लाख रुपये उधार लिए थे। सुभाष रामवीर के बेटे बबलू का दोस्त है। उसका घर आना-जाना था। 


संबंधित खबर- आगरा तिहरा हत्याकांड : मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार, पैरों में लगी गोली, एक सिपाही भी घायल
Agra Triple Murder News: police arrested two accused
पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
आरोपी सुभाष के अनुसार रुपये लेते वक्त रामवीर ने कहा था कि वह तीन के बदले पांच लाख रुपये देगा। कई बार तगादा किया, लेकिन आठ महीने बाद भी उसने एक रुपया नहीं लौटाया। इसी खुन्नस में सुभाष ने उसे मारने की साजिश रची। उसने वकील को रुपयों का लालच देकर शामिल किया। वकील इलेक्ट्रीशियन था, जो लॉकडाउन में बेरोजगार हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Triple Murder News: police arrested two accused
रामवीर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आरोपी सुभाष ने रविवार की रात पहले रामवीर को अपने घर बुलाया, जहां सुभाष, उसके भाई गजेंद्र और वकील ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद रामवीर के बेटे बबलू को घर बुलाकर मार डाला। तीन आरोपी रात को ही पिता-पुत्र के शव उसके घर में रखने गए थे। इसी दौरान रामवीर की पत्नी मीरा जाग गई। इस पर आरोपियों ने मीरा की भी हत्या कर दी। 
विज्ञापन
Agra Triple Murder News: police arrested two accused
आगरा ट्रिपल मर्डर: रामवीर, पत्नी मारी और बेटा बबलू (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार दंपती और उनके बेटे की हत्या को हादसे का रूप देने के लिए आरोपियों ने तीन शवों को जलाने की कोशिश की। पहले रसोईघर में तीनों शवों को रखा और गैस सिलिंडर का पाइप निकाला, लेकिन गैस नहीं निकली। इस पर केरोसिन डालकर तीनों शवों को जलाकर भाग गए। सोमवार सुबह जब पड़ोस के लोग दुकान पर आए तो घटना का पता चला। 


संबंधित खबर- आगरा : परचून व्यापारी दंपती और बेटे की नृशंस हत्या, घर के अंदर ही शव जलाने की कोशिश
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed