फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Murder News: Two accused arrested in police encounter

आगरा तिहरा हत्याकांड : मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार, पैरों में लगी गोली, एक सिपाही भी घायल

Tue, 01 Sep 2020 09:48 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 01 Sep 2020 09:48 AM IST
सार

  • एत्माद्दौला के नगला किशनलाल में परचून दुकानदार 55 वर्षीय रामवीर, उनकी पत्नी मीरा और बेटा बबलू की हत्या कर दी गई थी। 

विज्ञापन
Agra Murder News: Two accused arrested in police encounter
पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में रविवार रात को हुए तिहरे हत्याकांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मंगलवार तड़के मुठभेड़ में दोनों आरोपियों को पकड़ा है। दोनों के पैर में गोली लगी है। एक सिपाही भी घायल हुआ है। तिहरे हत्याकांड में तीन लोग शामिल थे। तीसरा आरोपी फरार है। 

विज्ञापन



विज्ञापन


एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि प्राथमिक जानकारी में तिहरे हत्याकांड के पीछे तीन लाख रुपये का विवाद सामने आया है। वारदात में तीन आरोपी शामिल थे। इनमें दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपी नगला किशनलाल के सुभाष और वकील हैं। सुभाष से रामवीर जाटव ने तीन लाख रुपये लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



संबंधित खबर- आगरा : परचून व्यापारी दंपती और बेटे की नृशंस हत्या, घर के अंदर ही शव जलाने की कोशिश

सुभाष रुपये वापस मांग रहा था। रुपये नहीं देने पर उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से एक तमंचा, एक पिस्टल, एक बाइक और एक बैग बरामद हुआ है। मुठभेड़ में एक सिपाही अनूप भी घायल हो गया। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Agra Murder News: Two accused arrested in police encounter
पुलिस मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

जेवरात और 80 हजार रुपये लूटे

पुलिस का कहना है कि तिहरे हत्याकांड में सुभाष का भाई गजेंद्र भी शामिल था। वो फरार है। आरोपियों को सूचना थी कि रामवीर के घर में पांच लाख रुपये रखे हुए हैं। इसलिए वो घटना करने आए थे। हत्या के बाद आरोपी रामवीर के घर से कुछ जेवरात और 80 हजार रुपए लूट ले गए थे। 

एत्माद्दौला के नगला किशनलाल में परचून दुकानदार 55 वर्षीय रामवीर, उनकी पत्नी मीरा और बेटा बबलू के अधजले शव घर में मिले थे। रविवार रात को तीनों की हत्या हुई थी। इसके बाद घरों में शवों को जलाने का प्रयास किया गया। सोमवार सुबह घटना का पता चला जब पड़ोस के लोग दुकान पर आए। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed