फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Murder News: Triple murder in Agra three members of a family killed crime news in UP 

आगरा : परचून व्यापारी दंपती और बेटे की नृशंस हत्या, घर के अंदर ही शव जलाने की कोशिश

Tue, 01 Sep 2020 12:04 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 01 Sep 2020 12:04 AM IST
सार

  • आगरा जिले में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। सोमवार की सुबह तीनों के शव घर के अंदर जलते हुए मिले। 

विज्ञापन
Agra Murder News: Triple murder in Agra three members of a family killed crime news in UP 
आगरा ट्रिपल मर्डर: घर के बाहर एकत्र लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एत्माद्दौला की फाउंड्री नगर पुलिस चौकी से 500 मीटर की दूरी पर स्थित नगला किशनलाल में रविवार रात को घर में परचून व्यापारी रामवीर जाटव (55), उनकी पत्नी मीरा (50) और बेटे बबलू (25) की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या से पहले हाथ, पैर और मुंह टेप से बांधे गए थे। 

विज्ञापन


शवों को मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। चूल्हे से गैस सिलिंडर का पाइप भी निकाल दिया गया। सोमवार सुबह तकरीबन छह बजे रामवीर के भाई भूरी सिंह की पत्नी सुमन आई। तब घटना का पता चला। तिहरे हत्याकांड की वजह अभी पता नहीं चल पाई है।
विज्ञापन



मूलरूप से मथुरा के बल्देव स्थित गांव चौड़ा बंबा निवासी रामवीर पुत्र हरि सिंह 30 साल से नगला किशनलाल में तीन कमरों के मकान में रह रहे थे। घर में ही दुकान बना रखी थी, जिसमें परचूनी का सामान बेचते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


जलते मिले तीनों के शव

Agra Murder News: Triple murder in Agra three members of a family killed crime news in UP 
आगरा ट्रिपल मर्डर: परिजनों से जानकारी लेते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

सुमन ने पुलिस को बताया कि रविवार रात तकरीबन 11 :30 बजे तक रामवीर ने दुकान खोली थी। इसके बाद पूरा परिवार सो गया। रोजाना सुबह पांच दुकान खोल लेते थे। सोमवार को छह बजे पड़ोस के लोग दुकान से सामान लेने आए। 

दुकान बंद मिली, तब सुमन को लोगों ने बुलाया। सुमन दुकान नहीं खुलने पर रामवीर के घर में देखने गईं। जिस कमरे में रसोईघर बना था। उससे धुआं निकल रहा था। कमरे के गेट की बाहर से कुंडी लगी थी। उसने गेट खोला तो फर्श पर बबलू, रामवीर और उनकी पत्नी मीरा पड़े थे। रामवीर और मीरा जल रही थी।

बबलू के हाथ, पैर और मुंह पर टेप बंधा था। मीरा और रामवीर के भी हाथ, पैर और मुंह में टेप बांधने के निशान थे, लेकिन टेप जल गया था। यह देखकर सुमन की चीख निकल गई। इस पर परिवार के अन्य लोग और मोहल्ले के लोग आ गए। उन्होंने आग बुझाकर पुलिस को सूचना दी। तिहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

बेटे की नौकरी लगवाने को दिए थे 12 लाख रुपये

घटना की जानकारी पर अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) अजय आनंद, पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) ए. सतीश गणेश, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बबलू कुमार पहुंच गए। क्राइम ब्रांच, एसओजी और फोरेंसिक टीम को जांच के लिए लगाया गया। मृतक रामवीर के भाई चंद्रभान का कहना था कि उनके परिवार से किसी की रंजिश नहीं है। 

घटना के पीछे लूट की आशंका जाहिर की। क्योंकि बक्सा खुला हुआ था। रामवीर ने दो साल पहले बेटे की रेलवे में नौकरी के लिए एक व्यक्ति से बात की थी। उसे प्लाट बेचकर और कर्ज लेकर 12 लाख रुपये दिए थे। नौकरी नहीं लगने पर उससे रुपये वापस मांग रहे थे।

'रसोई गैस का सिलिंडर खुला था'

सीओ छत्ता विकास जायसवाल ने बताया कि आशंका है कि तीनों की पहले गला घोंटकर हत्या की गई। इसके बाद गैस सिलेंडर का पाइप निकालकर आग लगाने की कोशिश की है, क्योंकि जिस कमरे में तीनों के शव मिले हैं, उसमें रखे गैस सिलेंडर का पाइप चूल्हे से निकला पड़ा है। तीनों अलग-अलग कमरों में सोते थे। हत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। हत्या के बाद हादसे का रूप देने की कोशिश की गई।

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि घर में ही तीन लोगों की हत्या की गई है। मामले की जांच की जा रही है। एसपी सिटी सहित पांच टीमों को लगाया गया है। घटना के कारण का पता किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed