फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक सितंबर से घूमिए फतेहपुर सीकरी और सिकंदरा समेत आगरा के ये स्मारक

Tue, 01 Sep 2020 11:35 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 01 Sep 2020 11:35 AM IST
विज्ञापन
Agra Tajmahal, Redfort Open Date News: fatehpur sikri and other monuments will open for tourists on 1st september
सिकंदरा स्मारक (आगरा) - फोटो : अमर उजाला
कोरोना काल में पांच महीने के लंबे इंतजार के बाद मंगलवार को सिकंदरा, फतेहपुर सीकरी, एत्माउ्ददौला आदि आगरा के संरक्षित स्मारक पर्यटकों के लिए खोल दिए गए। लेकिन ताजमहल और आगरा किला के दीदार को अभी इंतजार होगा। जो स्मारक खुले हैं, उनमें भी पर्यटक सशर्त ही घूम सकेंगे। सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन कराने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने सभी तैयारियां कर ली हैं।  

Agra Tajmahal, Redfort Open Date News: fatehpur sikri and other monuments will open for tourists on 1st september
महताब बाग व्यू प्वाइंट से ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
यह पहला मौका है, जब ताजमहल सहित आगरा के सभी संरक्षित स्मारक इतने लंबे समय से बंद हैं। कोरोना के कारण हुई इस बंदी से आगरा के पर्यटन उद्योग से जुड़े चार लाख लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। 
Agra Tajmahal, Redfort Open Date News: fatehpur sikri and other monuments will open for tourists on 1st september
ताजमहल आगरा: लॉकडाउन से पहले की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
पर्यटन उद्योग के लिए कोरोना काल के दिन बुरे सपने की तरह बीत रहे हैं। होटल, गेस्ट हाउस, रेस्टोरेंट, एंपोरियम, गाइड, फोटोग्राफर, टूर ऑपरेटर, स्मारकों के आसपास संचालित सभी दुकानें बंद होने से हजारों लोग बेरोजगार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Tajmahal, Redfort Open Date News: fatehpur sikri and other monuments will open for tourists on 1st september
फतेहपुर सीकरी - फोटो : अमर उजाला
पांच महीने के बाद प्रशासन ने सिकंदरा, फतेहपुर सीकरी, एत्माउ्ददौला आदि छोटे स्मारकों में बफर जोन समाप्त कर दिया है। एक सितंबर से यह स्मारक निर्धारित समय पर खोले और बंद किए जाएंगे। लेकिन ताजमहल और आगरा किला को खोले जाने की फिलहाल कोई उम्मीद भी नहीं है।
विज्ञापन
Agra Tajmahal, Redfort Open Date News: fatehpur sikri and other monuments will open for tourists on 1st september
सिकंदरा स्मारक - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को यह स्मारक तो खुल जाएंगे, लेकिन टिकट खिड़की नहीं खुलेंगी। पर्यटकों को एएसआई की वेबसाइट से ऑनलाइन टिकट लेना होगा। बिना मास्क के पर्यटकों को स्मारकों में प्रवेश नहीं मिलेगा। सामाजिक दूरी का पालन कराना भी अनिवार्य है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed