{"_id":"61c875697892f35fd57c2016","slug":"agra-taj-mahal-tourist-visited-on-weekend-seventy-thousand-tourists-visited-the-taj-mahal-for-two-days","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ताजमहल के दीदार के लिए दीवानगी: दो दिन में करीब 70 हजार पर्यटकों ने देखी 'मोहब्बत की निशानी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल के दीदार के लिए दीवानगी: दो दिन में करीब 70 हजार पर्यटकों ने देखी 'मोहब्बत की निशानी'
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 26 Dec 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ताजमहल में पर्यटकों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सप्ताहांत पर ताजमहल के दीदार के लिए पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी। शनिवार और रविवार को करीब 70 हजार पर्यटकों ने ताज का दीदार किया। दोनों दिन स्थिति यह रही कि ताजमहल में प्रवेश के लिए सुबह से शाम तक पर्यटकों की कतार लगी रहीं। शनिवार को क्रिसमस की छुट्टी के कारण पर्यटकों ने रिकॉर्ड बनाया तो रविवार को भी 30 हजार से अधिक पर्यटक ताजमहल का दीदार करने पहुंचे। मोहब्बत की निशानी दिनभर पर्यटकों से गुलजार रही।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के रिकॉर्ड के अनुसार रविवार को 33747 पर्यटकों ने टिकट खरीदा। इनमें करीब 250 विदेशी पर्यटक हैं। आगरा किला, सिकंदरा समेत अन्य स्मारकों पर भी पर्यटकों की संख्या अन्य दिनों के मुकाबले अधिक रही। वहीं शनिवार को 33,791 सैलानियों ने टिकट खरीद कर प्रवेश किया। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के पास वीआईपी मेहमानों, ग्रुप के आने के कारण 35 हजार से ज्यादा सैलानियों ने ताजमहल निहारा।
2 of 5
ताजमहल में प्रवेश के लिए लगी कतारें
- फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह 11 बजे से लेकर पांच बजे तक ताज पर पर्यटकों की भारी भीड़ बनी रही। दोपहर में ताज के पूर्वी और पश्चिमी गेट पर प्रवेश के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। पर्यटकों को ताजमहल में प्रवेश के लिए इंतजार तक करना पड़ा।
3 of 5
आगरा किला के बाहर पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
आगरा किले पर दो से तीन हजार सैलानियों की संख्या रहती है, लेकिन क्रिसमस पर 8 हजार से ज्यादा सैलानी पहुंचे। रविवार को भी पर्यटकों की संख्या पांच हजार से अधिक रही। अन्य स्मारकों पर भी यही हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ताजमहल में पर्यटकों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटन उद्यमियों के अनुसार ताजमहल पर अब 31 दिसंबर तक भीड़ रहेगी। साल का आखिरी सप्ताह चल रहा है। नौकरीपेशा लोग बकाया छुट्टियों को खत्म करने के लिए सैर सपाटे पर निकलते हैं। दिल्ली एनसीआर के लोग आगरा आना पसंद करते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
ताजमहल में तैनात सुरक्षाकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
नए साल से पहले ताजमहल पर पर्यटकों की आमद जरूर बढ़ी है, लेकिन कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने ताजनगरी की चिंता फिर बढ़ा दी है। क्योंकि इस साल होटलों में नए साल पर जश्न नहीं होंगे। भव्य समारोह भी स्थगित हो गए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।