रैंप पर म्यूजिक बीट्स पर कैटवॉक करती मॉडल्स। डिजायनर परिधानों से सजे स्टाल्स और फैशन की मस्ती में डूबी शाम। कुछ ऐसा ही नजारा था ताज इंडिया फैशन वीक के पहले दिन का।
2 of 7
फैश्ान वीक
- फोटो : अमर उजाला
होटल क्लार्क शिराज में शुरू हुए ताज इंडिया फैशन वीक का शुभारंभ छावनी बोर्ड के उपाध्यक्ष डॉ. पंकज महेंद्रू, आकाशवाणी आगरा की केंद्र निदेशक राज्यश्री बैनर्जी, डॉ. रेनू महेंद्रू, गजल गायल सुधीर नारायण, समाजसेवी रेनू नंदा, बबीता चौहान, रेनुका डंग, संजीव रतन, रजत अस्थाना ने किया।
3 of 7
फैश्ान वीक
- फोटो : अमर उजाला
पहले दिन ग्लैमर और क्रिएटिविटी का शानदार संगम दिखाई दिया। फैशन फ्रैटरनिटी इंडिया की ओर से आयोजित इस फैशन वीक में सेलेब्रिटी मॉडल्स के कैटवॉक ने फैशन प्रेमियों का दिल जीत लिया।
4 of 7
फैश्ान वीक
- फोटो : अमर उजाला
फैशन वीक की शुरुआत लखनऊ की डिजायनर पल्लवी यादव मधेशिया ने अपने कलेक्शन प्रस्तुत किए। फैशन डिजायनर राखी कौशिक की नये अंदाज में डिजायन की गई साड़ियों को भी सराहा गया।
5 of 7
फैश्ान वीक
- फोटो : अमर उजाला
बनारस के डिजायनर सूफी साबरी के डिजायन किए गए परिधानों को काफी पसंद किया गया। फैशन फ्रैटरनिटी इंडिया के विनीत बवानिया, तरुण रावत और डॉ. महेश धाकड़ ने फैशन शो में आए अतिथियों का स्वागत किया।