उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में महागठबंधन प्रत्याशी के जीतने पर सपा और रालोद कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जगह-जगह मिठाई बांटी। दोनों पार्टियों के नेताओं ने इसे बड़ी जीत बताया है। उन्होंने कि मतदाताओं ने अब भाजपा को नकार दिया है।
तस्वीरें: कैराना और नूरपुर सीट जीतने पर सपा-रालोद में खुशी की लहर, कार्यकर्ताओं ने इस तरह मनाया जश्न
2 of 5
SP workers celebration
- फोटो : अमर उजाला
सपा के कैंप कार्यालय धौलपुर हाउस पर सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष रईस उद्दीन के नेतृत्व में सभी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी और आतिशबाजी कर खुशी मनाई। इस मौके पर रईस उद्दीन ने कहा कि यह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विकास की जीत है।
तस्वीरें: कैराना और नूरपुर सीट जीतने पर सपा-रालोद में खुशी की लहर, कार्यकर्ताओं ने इस तरह मनाया जश्न
सपा महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार के नेतृत्व में संजय प्लेस स्थित स्पीड कलर लैब पर मिठाई वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वाजिद निसार ने कहा कि जनता ने गठबंधन के प्रत्याशी को जीता कर झूठे वादों की सरकार को आईना दिखा दिया है। इससे पहले फूलपुर और गोरखपुर उपचुनाव में सपा जीत का परचम लहरा चुकी है।
तस्वीरें: कैराना और नूरपुर सीट जीतने पर सपा-रालोद में खुशी की लहर, कार्यकर्ताओं ने इस तरह मनाया जश्न
4 of 5
SP RLD workers celebratio
- फोटो : अमर उजाला
हरीपर्वत चौराहा पर सपा-रालोद कार्यकर्ताओं ने मिलकर गठबंधन की जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। सपा जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के कोरे वादों का सच सामने आ गया है। लोग अब जागरूक हो गए हैं। कैराना, नूरपुर उपचुनाव जीत इसका प्रमाण है।
तस्वीरें: कैराना और नूरपुर सीट जीतने पर सपा-रालोद में खुशी की लहर, कार्यकर्ताओं ने इस तरह मनाया जश्न
5 of 5
SP RLD workers celebration
- फोटो : अमर उजाला
उपचुनाव में भाजपा को कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा सीट पर हार का सामना करना पड़ा। कैराना सीट से गठबंधन की तरफ से रालोद प्रत्याशी तबस्सुम हसन ने जीत दर्ज की है। वहीं नूरपुर सीट पर सपा ने कब्जा किया है। इस सीट पर महागठबंधन के प्रत्याशी नईमुल हसन विजयी रहे।