{"_id":"5b8182b942c79246627ab829","slug":"agra-schoolgirl-gargi-sharma-death-during-treatment-in-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: होनहार बिटिया की सांसें थमीं तो परिवार ही नहीं, रो पड़ा पूरा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: होनहार बिटिया की सांसें थमीं तो परिवार ही नहीं, रो पड़ा पूरा शहर
Sun, 26 Aug 2018 09:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 26 Aug 2018 09:31 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
gargi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वो होनहार थी। साहसी भी थी। सबकी दुलारी थी। जिंदगी के लिए मौत से जंग लड़ती रही। मां-बाप ही नहीं, पूरा शहर दुआएं करता रहा। मगर, आखिर में आगरा की गार्गी मौत से हार गई और शनिवार को सबको हमेशा के लिए अलविदा कह गई। उसकी मौत से हर किसी आंखें नम हो गईं। शाम को शव घर पहुंचा तो चीत्कार मच गई।
तस्वीरें: होनहार बिटिया की सांसें थमीं तो परिवार ही नहीं, रो पड़ा पूरा शहर
2 of 5
gargi family
- फोटो : अमर उजाला
गार्गी शर्मा सेंट पैट्रिक्स स्कूल की होनहार छात्रा थी। परिजनों ने बताया कि 10वीं कक्षा में उसके 84 प्रतिशत अंक आए थे। मां-बाप ही नहीं रिश्तेदार और सहेली तक उसे सबसे ज्यादा प्यार करते थे। वह हंसमुख स्वभाव की थी। मम्मी की प्यारी थी। पापा और दादा की दुलारी थी।
तस्वीरें: होनहार बिटिया की सांसें थमीं तो परिवार ही नहीं, रो पड़ा पूरा शहर
3 of 5
अस्पताल में भर्ती घायल छात्रा गार्गी
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने बताया कि अस्पताल में भर्ती होने के दौरान गार्गी ने किसी को रोने नहीं दिया। शनिवार दोपहर को उसकी मौत की खबर ने सभी झकझोर दिया। सोशल मीडिया पर लोगों ने शोक संवेदना प्रकट की। इतना ही नहीं जिसने सुना, वो शोकाकुल परिवार का ढांढस बंधाने पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
तस्वीरें: होनहार बिटिया की सांसें थमीं तो परिवार ही नहीं, रो पड़ा पूरा शहर
4 of 5
gargi
- फोटो : gargi
परिवार के हर सदस्य को रोता देखकर लोगों का आंखों से आंसू निकल पड़े। शाम को जब गार्गी का शव घर पहुंचा तो परिवारीजनों के साथ साथ बड़े और बच्चे भी रो पड़े। चारों तरफ करुण क्रंदन गूंज उठा।
विज्ञापन
तस्वीरें: होनहार बिटिया की सांसें थमीं तो परिवार ही नहीं, रो पड़ा पूरा शहर
5 of 5
gargi
- फोटो : अमर उजाला
गार्गी की मौत की जानकारी पर स्कूल की प्रिंसिपल लीना सहित समस्त स्टाफ घर पहुंच गया। प्रिंसिपल ने गार्गी की मां डॉ. अमिता शर्मा को संभाला। उन्होंने कहा कि बेटी होनहार थी। अनुशासित और पढ़ाई में बढ़िया थी। सहपाठियों के साथ अच्छा व्यवहार था। उसकी मौत से सभी को गहरा दुख पहुंचा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।