फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lockdown Agra: बाहर जाने की जरूरत नहीं, फोन कीजिए... घर पर ही मिलेगा हर जरूरी सामान

Fri, 27 Mar 2020 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 27 Mar 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Agra Lockdown News Update In Hindi: vendor mobile numbers issued for door to door supply
आगरा लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन में बेवजह घर से बाहर निकलने वालों पर एक तरफ जहां सख्ती बरती जा रही है, वहीं दूसरी तरफ आमजन को सुविधाएं मुहैया कराने के लिए आगरा जिला प्रशासन व्यवस्थाएं करने में जुटा हुआ है। बाजारों में भीड़ न जुटे इसलिए प्रशासन ने जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी दुकानें बंद करने के सख्त निर्देश दिए हैं। ऐसे में शहरवासियों को राशन, फल-सब्जी और दवा घर ही मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए प्रशासन ने विक्रेताओं के नंबर जारी कर दिए हैं। अगली स्लाइड्स में जानिए विक्रेताओं के नंबर...
Agra Lockdown News Update In Hindi: vendor mobile numbers issued for door to door supply
आगरा लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
लोगों को घरों पर ही राशन मुहैया कराया जाएगा। दवाइयों की भी होम डिलीवरी होगी। सामान मंगाने के लिए आपको 0562-245209 पर कॉल करना होगा। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने नई व्यवस्था के निर्देश बुधवार शाम जारी किए। यह व्यवस्था  बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे से लागू कर दी गई है। 
Agra Lockdown News Update In Hindi: vendor mobile numbers issued for door to door supply
आगरा लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
दूध भी डेयरी से सीधे नहीं बेचा जाएगा, दूधियों के माध्यम से घर घर आपूर्ति होगी। इसका समय सुबह छह से नौ और शाम सात से रात नौ बजे तक रहेगा। रसोई गैस का वितरण वेंडर ही कर पाएंगे। यह गोदाम से वितरित नहीं की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Lockdown News Update In Hindi: vendor mobile numbers issued for door to door supply
आगरा लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
फल-सब्जियां लेने के लिए भी आपको बाहर जाने की जरूरत नहीं है। प्रशासन ने नगर निगम के 100 वार्डों में जरूरी सामान उपलब्ध कराने वाले विक्रेताओं के नंबरों की सूची जारी कर दी है। वार्ड वार ये विक्रेता आपको फल-सब्जी आदि सामान उपलब्ध कराएंगे। नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर देखें फल-सब्जी विक्रेताओं के फोन नंबर 

https://spiderimg.amarujala.com/assets/applications/2020/03/25/road-side-banders-list-nagar-nigam-agra_5e7b92717e6db.pdf
विज्ञापन
Agra Lockdown News Update In Hindi: vendor mobile numbers issued for door to door supply
आगरा लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी ने बताया कि विशाल मेगा मार्ट, बिज बाजार, रिलायंस मार्ट आदि की मदद से किराना के सामान की होम डिलीवरी कराई जाएगी। दूधिए दूध का वितरण पहले की तरह करते रहेंगे। इसी तरह सब्जी विक्रेता ठेल लेकर गली-गली जाएंगे। हर पांच वार्ड पर एक मेडिकल हेल्प वैन रहेगी, ताकि इसे पहुंचने में ज्यादा समय न लगे। शहर में कुल 20 वैन तैनात की जाएंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed