कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन है। ऐसे में घर से बाहर निकलने वालों सख्ती बरती जा रही है। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बार-बार देशवासियों से घरों में रहने और सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। बुधवार को कैबिनेट की बैठक में स्वयं उन्होंने इस व्यवस्था का पालन किया, लेकिन फिरोजाबाद से भारतीय जनता पार्टी के सांसद ही प्रधानमंत्री मोदी अपील को भूल गए।
2 of 5
भीड़ में मास्क बांटते सांसद
- फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को भाजपा सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन जब मास्क बांटने जसराना पहुंचे तो प्रधानमंत्री मोदी की सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील को भूल गए। उनकी गाड़ी के आसपास लोगों की भीड़ लग गई। भीड़ के बीच सांसद और उनके साथ आए लोगों ने बांटे। न तो लोगों ने सामाजिक दूरी का ध्यान रखा और न ही सांसद ने खुद दूरी बनाई।
3 of 5
भीड़ में मास्क बांटते सांसद
- फोटो : अमर उजाला
भीड़ जुटने पर सांसद डॉ चंद्रसेन जादौन ने कहा, 'मैं जसराना क्षेत्र में लोगों को मास्क बांटने गया था। चौराहे पर गाड़ी पहुंचते ही काफी भीड़ जमा हो गई। मैंने लोगों से कहा भी कतार लगा कर खड़े हो जाएं पर कोई माना नहीं। इस पर कुछ ही लोगों को मास्क देकर हम लौट आए।
4 of 5
भीड़ में मास्क बांटते सांसद
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद सांसद ने कस्बा में घर-घर जाकर मास्क बांटे। उन्होंने लोगों से घरों में रहने की अपील भी की। डॉ. जादौन ने कहा कि आज देश में कोरोना महामारी से लड़ रहा है। हमें अनुशासित होकर इसका सामना करना होगा। उन्होंने अपील की कि लोग सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें और बहुत जरूरी काम होने पर ही घर से निकले।
5 of 5
लॉकडाउन के बावजूद बाजार में भीड़
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए 14 अप्रैल तक पूरे देश को लॉकडाउन किया गया है। लोगों से बाहर न निकलने की अपील की गई है। उल्लघंन करने वालों पर पुलिस सख्ती बरत रही है। इसके बावजूद लॉकडाउन में बाजारों में सुबह से लोगों की चहल-कदमी रही। लोग सब्जी और राशन खरीदते हुए दिखाई दिए।