फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा ज्वेलर्स हत्याकांड: ये पहली घटना नहीं...पहले भी लुट चुके हैं सराफ और व्यापारी, उठ रहे ये सवाल

Sat, 03 May 2025 01:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 03 May 2025 01:02 PM IST
सार

आगरा में जिस तरह ज्वेलर्स के यहां लूट कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया, उससे पूर्व में भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। सवाल अब भी ये उठ रहा है कि आखिर पुलिस कर क्या रही है...

 

विज्ञापन
Agra Jewelers Murder Case: This is not first incident Jewelers and traders have been robbed before as well
agra jeweler murder - फोटो : संवाद
आगरा में पहले भी सराफा कारोबारियों और व्यापारियों से लूट की वारदात हो चुकी हैं। 21 जून 2015 को कोतवाली के सराफ रिंकू बंसल से विजय नगर काॅलोनी में 6.800 किलोग्राम सोना लूटा गया था। पुलिस ने घटना का खुलासा किया लेकिन माल बरामद नहीं हो सका।


इससे पहले विजय नगर काॅलोनी में सराफ सुनील गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बदमाश सोना लूटकर ले गए थे। कमला नगर में घर के पास व्यापारी से नकदी लूटी गई थी। विरोध पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शाहगंज में भी सराफ के कारीगर से लूट हुई थी। इसके अलावा कमला नगर स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी से लाखों के जेवरात बदमाश लूटकर ले गए थे। दो को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था। 2 साल पहले गांधी नगर में केमिकल कारोबारी के घर में घुसे बदमाशों ने लूट की थी। विरोध पर कारोबारी की हत्या कर दी गई थी।

ये भी पढ़ें -  आगरा ज्वेलर्स हत्याकांड: दिनदहाड़े हुई वारदात से दहशत में व्यापारी, बाजार किए बंद...उठाई सुरक्षा की मांग




 
Agra Jewelers Murder Case: This is not first incident Jewelers and traders have been robbed before as well
सराफ का बेटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिवार के नहीं रुक रहे आंसू
सराफ योगेश चौधरी की हत्या से परिवार में कोहराम मचा है। पत्नी उर्मिला देवी के आंसू नहीं रुक रहे। परिवार में सिकंदरा पुलिस की कार्यप्रणाली पर आक्रोश है। उधर, घटना की सूचना पर भाजपा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया सहित कई नेता पहुंचे। पीड़ित परिवार से मुलाकात की। थाना सिकंदरा भी गए। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से मुलाकात की। पुलिस आयुक्त से जल्द घटना का खुलासा करने की मांग की गई।

ये भी पढ़ें -  आगरा ज्वेलर्स हत्याकांड: बदमाश से भिड़ गए...एक बदमाश को दबोच, दूसरे ने मार दी गोली; लूट की पूरी कहानी


 
Agra Jewelers Murder Case: This is not first incident Jewelers and traders have been robbed before as well
पुलिस से बात करते व्यापारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
सपा नेता विनय अग्रवाल एक प्रतिनिधिमंडल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि पुलिस की लापरवाही है। बदमाश लगातार वारदात करके पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। अधिकारी सिर्फ खानापूर्ति कर रहे हैं। बाजारों में विशेष सतर्कता के निर्देश सिर्फ कागजी हैं। पुलिस चेकिंग के नाम पर केवल उत्पीड़न करती है।

ये भी पढ़ें -  UP: सपा सांसद के खिलाफ क्षत्रियों का गुस्सा...शोकसभा तक में नहीं जाने दिया, करणी सेना ने घेर लिए; VIDEO


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Jewelers Murder Case: This is not first incident Jewelers and traders have been robbed before as well
मौके पर जांच करती टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पदम प्राइड चौकी, फिर भी सुरक्षा नहीं
क्षेत्रीय लोगों ने आरोप लगाया कि सिकंदरा थाने की पदम प्राइड चौकी वसूली का अड्डा बन गई है। क्षेत्र में शाम होते ही सिकंदरा-बोदला और करकुंज मार्ग पर भीड़ लग जाती है। सड़क पर खुले में शराब पी जाती है। कई बार झगड़े हो चुके हैं। मगर, पुलिस ध्यान नहीं देती है। खाने-पीने की दुकानों पर जाम लड़ते हैं। महीनेदारी के चक्कर में पुलिस कार्रवाई नहीं करती है। पदम प्राइड चौकी का इलाका काफी बड़ा है। कारगिल पर व्यापारियों का आवागमन होता है। इसके बावजूद सुरक्षा के नाम पर पुलिसकर्मी कुछ नहीं करते हैं।

 
विज्ञापन
Agra Jewelers Murder Case: This is not first incident Jewelers and traders have been robbed before as well
जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चौकी इंचार्ज पदम प्राइड लाइन हाजिर
सिकंदरा थाने की पदम प्राइड चौकी क्षेत्र में गोलीकांड की दो घटनाओं पर कार्रवाई की गई है। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने प्रथम दृष्टया चौकी प्रभारी पदम प्राइड सुमित मलिक की लापरवाही मानी। उन्होंने बताया कि पहली घटना के बाद भी सतर्कता नहीं बढ़ाई गई। चेकिंग और गश्त की व्यवस्था मजबूत नहीं थी। चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर किया है। विभागीय जांच भी कराई जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed