{"_id":"6815bf1cc32b89b9a40e251e","slug":"agra-jewelers-murder-case-traders-in-panic-due-to-incident-that-happened-in-broad-daylight-closed-the-market-2025-05-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा ज्वेलर्स हत्याकांड: दिनदहाड़े हुई वारदात से दहशत में व्यापारी, बाजार किए बंद...उठाई सुरक्षा की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा ज्वेलर्स हत्याकांड: दिनदहाड़े हुई वारदात से दहशत में व्यापारी, बाजार किए बंद...उठाई सुरक्षा की मांग
Sat, 03 May 2025 12:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 03 May 2025 12:30 PM IST
सार
आगरा में दिनदहाड़े जिस तरह सराफ की हत्या हुई, उसे व्यापारी दहशत में हैं। इस घटना को लेकर व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिए। उन्होंने कहा कि बिना सुरक्षा के व्यापार करना मुमकिन नहीं है।
विज्ञापन
आगरा ज्वेलर्स हत्याकांड
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के कारगिल चौराहे पर शुक्रवार को सराफ योगेश चौधरी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। इससे व्यापारियों में आक्रोश है। मौके पर पहुंचे डीसीपी सिटी सोनम कुमार और एसीपी विनायक भोंसले से व्यापारियों ने कहा कि उन्हें सुरक्षा मिलनी चाहिए। दोपहर 3:30 बजे बाजार बंद कर विरोध जताया गया।
पुलिस से बात करते व्यापारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
व्यापारी नवीन शर्मा का कहना है कि कारगिल व्यस्त चौराहा है। इसके बाद भी बदमाशों को पुलिस का बिल्कुल डर नहीं है। उधर, व्यापारियों ने बाजार बंद कर विरोध जताया और कहा कि प्रशासन दुकानदारों को सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करे। बदमाशों को जल्द से जल्द पकड़कर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
ये भी पढ़ें - UP: आगरा पुलिस को बड़ी सफलता...कारगिल गोलीकांड के बदमाशों से मुठभेड़, दो के लगी गोली
ये भी पढ़ें - UP: आगरा पुलिस को बड़ी सफलता...कारगिल गोलीकांड के बदमाशों से मुठभेड़, दो के लगी गोली
मौके पर जांच करती टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
व्यापारी आक्रोशित, एक करोड़ रुपये मांगा मुआवजा
कारगिल चौराहे पर स्थित बालाजी शोरूम के मालिक सराफ योगेश चौधरी की हत्या पर व्यापारी आक्रोशित हैं। हत्यारों को पकड़ने और पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की गई है। सपा नेता सोमेश गुप्ता, मनीष सिंह, राहुल चौधरी, कादिर कुरैशी और प्रदीप सिंह का कहना है कि बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी नहीं की तो सपा आंदोलन करेगी।
ये भी पढ़ें - UP: सपा सांसद के खिलाफ क्षत्रियों का गुस्सा...शोकसभा तक में नहीं जाने दिया, करणी सेना ने घेर लिए; VIDEO

सराफ का बेटा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
व्यापारियों की हो सुरक्षा
आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने सराफ के परिजन से मुलाकात कर सांत्वना दी है। शनिवार को पुलिस कमिश्नर से प्रतिनिधिमंडल मुलाकात करेगा। व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था और बदमाशों की जल्द पकड़ने के लिए कहा जाएगा।

जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस की लापरवाही
फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश खुराना का कहना है कि पुलिस की लापरवाही से ये हत्या हुई है। व्यापारी सुरक्षित नहीं है। कमिश्नर से मांग है कि बदमाशों को जल्द गिरफ्तार करें और व्यापारियों की सुरक्षा दी जाए।