फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अग्निवीर भर्ती: देश सेवा का जज्बा और भारत माता के जयकारे, 11 जिलों के 600 युवाओं ने लगाई दाैड़; तस्वीरें

Wed, 01 Apr 2026 08:52 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 01 Apr 2026 08:52 PM IST
सार

अग्निवीर भर्ती के दाैरान युवाओं का जोश देखते ही बना।  पूरा भर्ती स्थल देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। दस्तावेज सत्यापन के बाद स्टेडियम में प्रवेश मिलते ही युवा भारत माता के जयकारे लगाने लगे।

विज्ञापन
Agniveer Recruitment Drive start in agra
अग्निवीर भर्ती में दाैड़ते युवा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जुबां पर भारत माता की जय के जयकारे... दिल में विजयी होने का जज्बा लेकर एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को 11 जिलों के 600 युवा अग्निवीर बनने के लिए दौड़े। भर्ती रैली का यह पहला दिन था। जोश से लबरेज युवाओं का कहना था कि सेना में भर्ती होकर देश सेवा करेंगे। दौड़ और शारीरिक योग्यता पास करने वालों को बृहस्पतिवार को मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया गया है।


 
Agniveer Recruitment Drive start in agra
अग्निवीर भर्ती। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भर्ती रैली में शामिल होने के लिए मंगलवार रात 12 बजे से ही स्टेडियम के बाहर अभ्यर्थियों की कतारें लगने लगी थीं। सैन्यकर्मियों ने भर्ती की प्रक्रिया शुरू कराई तो उनका जोश बढ़ने लगा। सुबह पूरा भर्ती स्थल देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। दस्तावेज सत्यापन के बाद स्टेडियम में प्रवेश मिलते ही युवा भारत माता के जयकारे लगाने लगे।

 
Agniveer Recruitment Drive start in agra
अग्निवीर भर्ती। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बुधवार को अग्निवीर ट्रेड्समैन पद के लिए विभिन्न जनपद से कुल 875 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इनमें से कुल 600 ने उपस्थिति दर्ज कराई। अभ्यर्थियों को 100-100 के छह ग्रुप में बांटा गया। हर ग्रुप की अलग-अलग दौड़ कराई गई। कार्यवाहक स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर केबी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली शुरू कराई। दौड़ में सफल अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया के लिए रोका गया, असफल अभ्यर्थियों को बाहर कर दिया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agniveer Recruitment Drive start in agra
अग्निवीर भर्ती। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जिगजैग, बीम और बैलेंसिंग की परीक्षा
अग्निवीर बनने के लिए अभ्यर्थियों को कई पड़ाव से गुजरना होगा। जिगजैग, बीम और बैलेंसिंग आदि शारीरिक परीक्षण कराए गए। सफल अभ्यर्थियों का शारीरिक मापदंड हाइट, चेस्ट आदि की जांच की गई। सभी चरणों में सफल रहने वाले युवाओं का अब मेडिकल परीक्षण होगा।

 
विज्ञापन
Agniveer Recruitment Drive start in agra
अग्निवीर भर्ती। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजन बजाते रहे तालियां
अग्निवीर बनने के लिए सबसे पहले दाैड़ की बाधा दूर करनी थी। इसके लिए स्टेडियम के अंदर से गेट से सदर बाजार मार्ग होते हुए फिर से स्टेडियम में प्रवेश की व्यवस्था की गई थी। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के परिजन भी आए थे। वह भर्ती स्थल के बाहर रहे। जब युवा दाैड़ते हुए बाहर आए तो परिजन ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। दौड़ में असफल अभ्यर्थियों को ग्रुप में इलेक्ट्रिक बसों से वापस उनके गंतव्य भेजा गया।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed