{"_id":"6a9ae3ca6f303c7c0c0d01a2","slug":"250-kg-silver-seized-at-agra-toll-plaza-over-suspected-tax-evasion-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्स चोरी का खेल: करोड़ों का माल, रिकॉर्ड में कर डाला झोल; आगरा में 250 किलो चांदी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्स चोरी का खेल: करोड़ों का माल, रिकॉर्ड में कर डाला झोल; आगरा में 250 किलो चांदी जब्त
Fri, 04 Sep 2026 08:59 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 04 Sep 2026 08:59 PM IST
सार
आगरा के ग्वालियर रोड टोल प्लाजा पर राज्यकर विभाग ने बिना वैध दस्तावेज लाई जा रही 250 किलो चांदी की खेप जब्त की। जांच में सामने आया कि बिल में दर्शाई गई मात्रा से करीब दोगुना माल वाहन में लादा गया था।
विज्ञापन
चांदी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टैक्स चोरी कर लाई जा रही करीब 250 किलो चांदी शुक्रवार को राज्यकर विभाग ने पकड़ी। गुजरात से ग्वालियर होते हुए लाई जा रही करोड़ों की चांदी की खेप को अधिकारियों ने टोल प्लाजा पर पकड़कर सीज किया है।
टैक्स चोरी कर लाई जा रही चांदी की सूचना मिलने के बाद राज्यकर विभाग की टीम ग्वालियर रोड टोल प्लाजा पर नाकेबंदी कर दी। संदिग्ध वाहन के टोल प्लाजा पहुंचने पर उसे घेर लिया गया। वाहन की तलाशी में अधिकारियों को 250 किलो चांदी मिली।
चालक और वाहन में मौजूद लोग सामान से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या बिल पेश नहीं कर सके। विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर (ग्रेड-1) पंकज गांधी ने बताया कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। शुरुआती जांच के अनुसार राजकोट के नाम पर बिल तो बनवाए गए थे, लेकिन गाड़ी में बिल में दर्शाई गई मात्रा से दोगुना माल लादा गया था। उन्होंने बताया कि जांच में इस बात की जानकारी की जाएगी चांदी की खेप कहां ले जाई जा रही थी।