फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fake Social Media Accounts Used to Defraud Customers in Agra Media House’s Name

आगरा मीडिया हाउस के नाम पर ठगी: फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाया, ग्राहकों से वसूले रुपये; दर्ज हुआ केस

Fri, 04 Sep 2026 09:04 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 04 Sep 2026 09:04 PM IST
सार

आगरा मीडिया हाउस के नाम, लोगो और निजी तस्वीरों का इस्तेमाल कर फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट से ग्राहकों को ठगने का आरोप लगा है। आरोपियों पर ऑनलाइन भुगतान लेने के बाद ग्राहकों को ब्लॉक करने और अभद्र संदेश भेजकर संस्था की छवि खराब करने का भी आरोप है।

विज्ञापन
Fake Social Media Accounts Used to Defraud Customers in Agra Media House’s Name
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना एकता क्षेत्र में आगरा मीडिया हाउस फर्म के नाम, लोगो, वीडियो, निजी और पारिवारिक तस्वीरों और व्यावसायिक पहचान का दुरुपयोग कर ग्राहकों से ठगी किए जाने का आरोप लगाकर संस्था की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


फर्म के मैनेजर रोहित शर्मा ने बताया कि आठ मोबाइल नंबरों से व्हाट्सएप, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया माध्यमों से ग्राहकों से संपर्क किया जा रहा है। आरोपी खुद को संस्था से जुड़ा बताकर उपकरणों के फोटो भेजते हैं और ऑनलाइन भुगतान लेने के बाद ग्राहक का नंबर ब्लॉक कर देते हैं। भुगतान के लिए इस्तेमाल खातों और यूपीआई में निक्की शर्मा, प्रियांशी सिंह और वंदना समेत अन्य नाम के खातों का प्रयोग किया गया है। 
विज्ञापन


भुगतान से मना करने वाले ग्राहकों को गाली-गलौज के संदेश भेजे जाते हैं। आरोपियों ने आगरा मीडिया हाउस के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर निजी तस्वीरें पोस्ट कर अभद्र भाषा लिख फर्म की छवि खराब करने का प्रयास किया है। एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विधिक जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed