फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मूर्ति विसर्जन में हादसा: एक साथ जलीं 5 चिताएं...पिता को ढूढ़ते बच्चे, होश खोते परिजन; मंजर देख फट पड़ा कलेजा

Sat, 04 Oct 2025 12:22 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 04 Oct 2025 12:22 AM IST
सार

आगरा के खेरागढ़ में बृहस्पतिवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दाैरान बड़ा हादसा हो गया था। खेरागढ़ क्षेत्र में उटंगन नदी में 13 लोग डूब गए थे। इनमें से एक को बचा लिया गया था। पांच लोगों को शव मिले थे। शुक्रवार को शवों का अंतिम संस्कार किया गया, तो लोगों की आंखें नम हो गईं। 

विज्ञापन
accident during durga idol immersion in Agra: five pyres burned and seven drowned people missing
शवों को देख फट पड़ा परिजनों का कलेजा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के कागारौल में दो दिन पहले तक जहां पर मंगल गीत गूंज रहे थे, वहां आज करुण क्रंदन और आंखों में आंसू हैं। शुक्रवार शाम को एक-एक करके 5 के शव आए तो गांव कुसियापुर के लोगों का कलेजा ही फट पड़ा। हर तरफ अपनों के जाने का गम। रोते-बिलखते परिजन को संभालने वालों के भी आंसू निकलने लगे। एक साथ 5 चिताएं जलीं तो हर आंख नम हो गई। दो दिन से गांव के घरों में चूल्हे भी नहीं सुलगे हैं।


 
Trending Videos
accident during durga idol immersion in Agra: five pyres burned and seven drowned people missing
आगरा हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मृतक ओमपाल के घर का दृश्य बेहद हृदयविदारक था। उनका 5 वर्षीय बेटा वरुण जहां बार-बार घर में पिता को ढूंढ रहा था, वहीं छह माह के बेटे लोकेंद्र को देखकर ऐसा लग रहा था कि मानो पिता के सीने से लगने का इंतजार कर रहा हो। लेकिन दोनों के सिर से पिता का साया उठ चुका था। गांव के ही यादव सिंह के दोनों बेटे गगन और हरेश भी हादसे का शिकार हो गए। इनमें गगन का शव घर पहुंचते ही परिजन बेहाल हो गए। मां प्रेमवती गश खाकर गिर पड़ी। हरेश अभी लापता है।

 
accident during durga idol immersion in Agra: five pyres burned and seven drowned people missing
आगरा हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अभिषेक के घर का भी बुरा हाल था। अभिषेक घर का इकलाैता चिराग था। माैत की सूचना मिलते ही उसकी मां की हालत बिगड़ गई। वह पहले ही अस्पताल में भर्ती थीं। भगवती का शव देखते ही पत्नी चंचल रोने लगी और बेसुध हो गई। किसी तरह परिवार के लोगों ने उसे संभाला। उसकी 8 महीने पहले ही अभिषेक से शादी हुई थी। वहीं, 15 वर्षीय मनोज का शव देखकर मां राजन देवी भी फूट-फूटकर रोने लगीं। उसकी बहन शीला बेसुध होकर गिर पड़ी। पड़ोसी व रिश्तेदारों ने उनको संभाला।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
accident during durga idol immersion in Agra: five pyres burned and seven drowned people missing
एक साथ हुआ शवों का अंतिम संस्कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शुक्रवार देर शाम सभी पांचों का अंतिम संस्कार नदी किनारे सरकारी भूमि पर किया गया। अभिषेक को उनके चचेरे भाई रोहित, ओमपाल को उनके बेटे वरुण, भगवती को छोटे भाई हरिओम, गगन को चचेरे भाई आकाश और मनोज को बड़े भाई पंकज ने मुखाग्नि दी। गांव में एक साथ 5 चिताओं के जलता देख हर आंख नम हो गई। घटना से आसपास के क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। घरों में चूल्हे भी नहीं सुलगे हैं।


 
विज्ञापन
accident during durga idol immersion in Agra: five pyres burned and seven drowned people missing
अंतिम संस्कार के दाैरान जुटी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पोस्टमार्टम हाउस पर गूंजते रहे सायरन, नहीं थमीं सिसकियां
सायरन की आवाज आते ही परिजन उसकी और दौड़ पड़ते। शव जैसे ही बाहर निकालते परिजन दहाड़ मारकर रोने लगते। पड़ोसी उनको ढांढस बंधाते हुए संभालने की कोशिश करते। शव अंदर रखने के बाद अपनों का नाम लेकर परिजन सिसकियां भरने लगते। पोस्टमार्टम हाउस पर इस हृदयविदारक दृश्य से हर कोई दुखी दिखा। बृहस्पतिवार की रात से शवों को लाने का सिलसिला शुरू हुआ। एंबुलेंस में एक-एक करके शुक्रवार की दोपहर तक पांच शव लाए गए। इनके परिजन पहले ही पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed