{"_id":"5b2081fc4f1c1b64068b5e2e","slug":"14-people-killed-in-volvo-bus-accident-on-etawah-mainpuri-highway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मैनपुरी में भीषण हादसा, वॉल्वो बस पलटने से 17 लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मैनपुरी में भीषण हादसा, वॉल्वो बस पलटने से 17 लोगों की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Updated Thu, 14 Jun 2018 08:08 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद पलटी बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर से फर्रूखाबाद जा रही प्राइवेट स्लीपर कोच बस इटावा रोड पर करहल थाना क्षेत्र के गांव कीरतपुर के पास डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में 17 यात्रियों की मौत हो गई। 30 यात्री घायल हो गए।
हादसे के वक्त बस ओवरलोड थी। बस की छत पर करीब 30 यात्री बैठे हुए थे। मरने वाले अधिकतर यात्री बस की छत पर ही बैठे थे। हादसे की वजह चालक को झपकी आना बताया गया है।
फर्रूखाबाद के मान ट्रेवेल्स की बस यूपी 76 के-7275 मंगलवार की शाम करीब साढ़े 9 बजे जयपुर (राजस्थान) से फर्रूखाबाद के लिए रवाना हुई थी। आगरा से लखनऊ एक्सप्रेस वे होते हुए बस इटावा-मैनपुरी हाईवे पर पहुंची।

छत पर बैठी थी 30 सवारियां
हादसे के बाद जांच करती हुई पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
करहल थाना क्षेत्र के गांव कीरतपुर के पास बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे बस चालक को अचानक झपकी आ गई। इससे बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई।
घायल यात्रियों ने बताया कि बस में करीब 90 से सौ यात्री सवार थे। कुछ यात्री बस की गैलरी में बैठे हुए थे। वहीं 25 से 30 यात्री बस की छत पर यात्रा कर रहे थे। छत पर सवार यात्री बस के पलटते ही सड़क पर गिर गए और बस के नीचे दब गए।
हादसे की सूचना पर डीएम प्रदीप कुमार, एसपी अजय शंकर राय भारी पुलिस फोर्स और प्रशासनिक अफसरों के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पीड़ितों को मुआवजा देने की घोषणा
हाईवे पर पलटी स्लीपर बस
- फोटो : अमर उजाला
यहां से तीन यात्रियों को हालत गंभीर देखते हुए सैफई रेफर किया गया। सैफई में 30 वर्षीय मोहित उर्फ नंदन पुत्र वीरपाल निवासी पानपुर, छिबरामऊ कन्नौज ने दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव, भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री स्थानीय भाजपा नेताओं के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने घायलों का हालचाल जाना।
इसके बाद पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचकर मृतकों के बारे में जानकारी ली। प्रभारी मंत्री ने शासन की ओर से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की।

हादसे की कराई जाएगी जांच
जिला अस्पताल को जाते कमिश्नर और एसपी
- फोटो : अमर उजाला
हादसे की जानकारी होने पर कमिश्नर आगरा मंडल के राममोहन राव व आईजी आगरा जोन राजा श्रीवास्तव जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बेहतर उपचार के निर्देश अस्पताल प्रशासन को दिए।
हादसे में बस चालक मुकुल कुमार निवासी गुरसहायगंज जिला कन्नौज गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक का एक पैर कट गया है। उसे जिला अस्पताल से इलाज के लिए सैफई रेफर किया गया है।
जिलाधिकारी प्रदीप कुमार ने कहा कि हादसा बेहद दुखद है। इसके कारणों की जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराया जा रहा है।
एसपी अजय शंकर राय ने बताया कि बस पलटने से 17 यात्रियों की मौत हुई है। बस ओवरलोड बताई गई है। हादसे के कारणों की पुलिस जांच कर रही है। इसके बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सभी मृतकों को हुई शिनाख्त
हादसे में मरने वाले सभी 17 यात्रियों की शिनाख्त हो गई है।
- डिम्पी पत्नी अजय सिंह निवासी जहानगंज महमदपुर इमलिया फर्रुखाबाद।
- प्रदीप पुत्र रामनाथ निवासी पालपुर छिबरामऊ, कन्नौज।
- ज्ञानेंद्र पुत्र सुमेर सिंह निवासी पालपुर छिबरामऊ कन्नौज।
- मोहम्मद अकील पुत्र मोहम्मद खलील निवासी याकूबपुर कन्नौज।
- शाहरूख पुत्र कुतुबुद्दीन बावनझाला बिल्हौर कानपुर।
- हसमुद्दीन पुत्र कुतुबुद्दीन निवासी बावनझाला बिल्हौर, कानपुर।
- मुस्तकीम पुत्र महबूब, निवासी ककवन कानपुर नगर।
- जहांगीर पुत्र महबूब, निवासी ककवन कानपुर नगर।
- मोहम्मद आजाद पुत्र सरफुद्दीन निवासी औशेर ठठिया,कन्नौज।
- मस्ताना पुत्र हुसैन खबरामऊ तालेग्राम, कन्नौज।
- शहनवाज पुत्र मोहम्मद इदरीश निवासी चौबेपुर कानपुर देहात।
- वारिश पुत्र इलियास निवासी मियागंज कन्नौज।
- बुल्ली पुत्र जमील, ककवन निवासी कानपुर नगर।
- मोहित उर्फ नंदन पुत्र वीरपाल सिह निवासी पालपुर छिबरामऊ , कन्नौज।
- रिहान रहीस निवासी हिंदूपुर निवासी कोतवाली कन्नौज।
- मोहर्रम अली पुत्र जमालुद्दीन निवासी कूल्हापुर कोतवाली कन्नौज।
- चंदू पाल निवासी मवइया फर्रुखाबाद।