फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Children's Day: एक दिन की थानेदार बनी दसवीं की छात्रा इशिका बंसल

Sat, 21 Nov 2020 01:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 21 Nov 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
10th Student Girl Ishika Bansal Take Charge Of Police Officer At Hariparwat Station
हरीपर्वत थाने का चार्ज लेने पर बुके देकर स्वागत करती पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना हरीपर्वत में एक दिन की थानेदार दसवीं की छात्रा इशिका बंसल ने सुबह 10 बजे चार्ज ले लिया। पुलिसकर्मियों ने बुके देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद इशिका बंसल ने थाने का निरीक्षण किया। 
10th Student Girl Ishika Bansal Take Charge Of Police Officer At Hariparwat Station
हरीपर्वत थाने में चार्ज लेने के इशिका बंसल - फोटो : अमर उजाला
थाने में आने वाली डाक प्रार्थना पत्र और सरकारी आदेशों की जानकारी ली। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने भी उनसे बातचीत की। पुलिसकर्मियों ने उन्हें सैल्यूट किया। इशिका ने सभी कर्मचारियों से बात की। इशिका क्षेत्र में भ्रमण के लिए जाएंगी।

 
 
10th Student Girl Ishika Bansal Take Charge Of Police Officer At Hariparwat Station
एसपी सिटी के साथ इशिका बंसल - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। आज विश्व बाल दिवस है। इसको देखते हुए यूनिसेफ ने डीजीपी को पत्र लिखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
10th Student Girl Ishika Bansal Take Charge Of Police Officer At Hariparwat Station
हरीपर्वत थाने में चार्ज लेने के बाद इशिका बंसल - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के प्रत्येक जिले में एक थाने का चार्ज छात्रा को दिया गया है। इसका मकसद छात्राओं में पुलिस के प्रति नकारात्मक छवि को खत्म करना  है, जिससे कि वह पुलिस के सामने बेझिझक अपनी बात रख सकें।
विज्ञापन
10th Student Girl Ishika Bansal Take Charge Of Police Officer At Hariparwat Station
हरीपर्वत थाने में इशिका बंसल - फोटो : अमर उजाला
कमला नगर की रहने वाली इशिका बंसल को काउंसलिंग के बाद चुना गया था। वह कक्षा 10 की छात्रा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed