आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के नजदीक 105 फुट ऊंचे पोल पर शनिवार को तिरंगा शान से लहराया। अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन एवं सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया और छावनी विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने ध्वजारोहण करने के बाद सलामी दी।
आगरा कैंट स्टेशन पर शान से लहराया 105 फुट ऊंचा तिरंगा, देखिए तस्वीरें
2 of 5
स्टेशन के बाहर लगा लहराता तिरंगा
- फोटो : अमर उजाला
रेल मंत्रालय देश के प्रमुख स्टेशनों के मुख्य द्वार पर राष्ट्रीय ध्वज लगवा रहा है। आगरा रेल मंडल में आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर काफी दिनों से ध्वज के
लिए पोल लगाने का काम चल रहा था। यहां 105 फुट ऊंचा पोल लगाया गया है।
आगरा कैंट स्टेशन पर शान से लहराया 105 फुट ऊंचा तिरंगा, देखिए तस्वीरें
3 of 5
तिरंगे को सलामी देते भाजपा सांसद व विधायक
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार की सुबह एससी आयोग के चेयरमैन डॉ. कठेरिया ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। उन्होंने कहा कि किसी भी शहर में रेलवे स्टेशन
पर देसी विदेशी यात्री आते हैं। पर्यटन नगरी में आने वाले यात्री इतने ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज को देखकर गर्व की अनुभूति करेंगे।
आगरा कैंट स्टेशन पर शान से लहराया 105 फुट ऊंचा तिरंगा, देखिए तस्वीरें
4 of 5
स्टेशन के बाहर लहराता तिरंगा
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. धर्मेश ने कहा कि केंद्र सरकार ने सभी रेल इंजनों पर भी तिरंगे के स्टिकर लगवाए हैं। इस मौके पर डीआरएम रंजन यादव, सीनियर डीसीएम आशुतोष सिंह, एसीएम संजीव श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
आगरा कैंट स्टेशन पर शान से लहराया 105 फुट ऊंचा तिरंगा, देखिए तस्वीरें
5 of 5
भाजपा सांसद और विधायक
- फोटो : अमर उजाला
रेलवे बोर्ड द्वारा देश के 75 प्रमुख स्टेशनों पर सौ फीट ऊंचा तिरंगा फहराने का आदेश है। आगरा से पहले मथुरा जंक्शन में भी राष्ट्रीय ध्वज लगाया जा चुका है।