हिमाचल के जिला हमीरपुर की 11 साल की बच्ची योग के सबसे कठिन आसन से लोगों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर देती हैं। सुजानपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत पनोह के गांव खयूंद की रहने वाली निधि डोगरा कठिन से कठिन योग आसन भी बड़ी आसानी से कर लेती हैं।
निधि के योगाभ्यास के करतब डीडी पंजाबी पर प्रसारित हो चुके हैं। वह वर्तमान में ‘किसमें कितना है दम’ शो में पिछले करीब एक साल से भाग ले रही हैं। इस शो के तीन राउंड पूरे हो चुके हैं, जिसका ग्रैंड फिनाले राउंड 9 से 15 जुलाई के बीच पंजाब के लुधियाना में होगा। निधि का चयन फाइनल राउंड के लिए हुआ है। यह शो व्योम प्रोडक्शन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले सितंबर 2018 से चल रहा है।
3 of 5
योग के कठिन आसन करतीं निधि डोगरा
- फोटो : अमर उजाला
इस मल्टी टैलेंट शो के पहले दो राउंड सोलन के बद्दी, तीसरा राउंड पंचकूला और चौथा एवं सेमीफाइनल राउंड पंजाब के खरड़ में अभी हाल ही में संपन्न हुआ है। 11 साल की यह योगा गर्ल वर्तमान में माउंट एवरेस्ट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चोरी में छठी कक्षा में पढ़ाई कर रही है। स्कूल स्टाफ भी इस बच्ची के योग आसनों को देख दंग रह जाते हैं।
4 of 5
योग के कठिन आसन करतीं निधि डोगरा
- फोटो : अमर उजाला
निधि डोगरा के पिता शशि जोगी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चोरी में बतौर शारीरिक शिक्षक (पीईटी) सेवाएं दे रहे हैं। शशि बताते हैं कि बेटी निधि डोगरा रोजाना सुबह-शाम घर पर योगाभ्यास करती हैं, जिसमें वह उनका मार्गदर्शन करते हैं।
5 of 5
योग के कठिन आसन करतीं निधि डोगरा
- फोटो : अमर उजाला
वह इससे पहले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कक्कड़ में सेवाएं दे चुके हैं। शशि के मार्गदर्शन और देखरेख में प्रशिक्षित करीब एक दर्जन स्कूली छात्र छत्तीसगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की योग प्रतियोगिता में भाग ले चुके हैं।