फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुल्लू: भयानक हादसे में उड़े बस के परखच्चे, दुर्घटना को लेकर हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Fri, 21 Jun 2019 12:13 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंजार (कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंजार (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 21 Jun 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
Kullu Bus Accident: pics of terrible bus accident in kullu himachal
बस के परखच्चे उड़ गए - फोटो : अमर उजाला

जिला कुल्लू के बंजार में बयोठ मोड़ पर गुरुवार दोपहर बाद चार बजे एक ओवरलोड निजी बस 500 फीट गहरी खाई में लुढ़कते हुए खड्ड में जा गिरी। हादसे में 44 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 31 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 39 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

Kullu Bus Accident: pics of terrible bus accident in kullu himachal
बस के परखच्चे उड़ गए - फोटो : अमर उजाला

बताया जा रहा है कि चालक इस बस को पहली बार चला रहा था और वह हादसे के ऐन मौके पर कूद भी गया। बस के खाई में गिरने से परखच्चे उड़ गए। बस की छत अलग होकर पहाड़ी पर ही फंस गई, जबकि निचला हिस्सा खड्ड में जा पहुंचा। टायर भी अलग हो गए थे। 42 सीटर बस में 75 से ज्यादा लोग सवार थे। छत पर भी सवारियां बैठा रखी थीं।

Kullu Bus Accident: pics of terrible bus accident in kullu himachal
बस के परखच्चे उड़ गए - फोटो : अमर उजाला

हादसे के बाद घटनास्थल और आसपास चीख-पुकार मच गई। बस में करीब दो दर्जन स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी सवार थे। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद नेरचौक मेडिकल कॉलेज मंडी और क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। परिवहन मंत्री ने जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस के अनुसार खटारा हो चुकी महावीर कोच बस (एचपी 65-7065) ओवरलोड होकर बंजार से गाड़ागुशैणी की तरफ जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kullu Bus Accident: pics of terrible bus accident in kullu himachal
बस के परखच्चे उड़ गए - फोटो : अमर उजाला

बस जैसे ही बंजार से करीब एक किलोमीटर आगे तीखे बयोठ मोड़ के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। सड़क से गिरते ही बस पहाड़ी से जा टकराई, जिससे उसके दो हिस्से हो गए। मृतकों में बंजार से एक अखबार के पत्रकार मोहन लाल और उनकी बेटी भी हैं, जबकि दूसरी बेटी की हालत गंभीर है। सड़क के किनारों पर न कोई पैरापिट थे और न ही कोई क्रैश बैरियर। सूचना के बाद पुलिस और आसपास के ग्रामीण घटना स्थल पर देवदूत बनकर पहुंचे।

विज्ञापन
Kullu Bus Accident: pics of terrible bus accident in kullu himachal
बस के परखच्चे उड़ गए - फोटो : अमर उजाला

जिला भर से एंबुलेंस भेजी गईं। लोगों ने सबसे पहले हादसे में घायल हुए लोगों को बाहर निकाला। पहाड़ी पर फंसे कई घायलों को रस्सी के सहारे खड्ड में उतारा और बाद में लोगों ने पीठ पर उठाकर तार स्पैन (रस्सी का झूला) से सड़क तक पहुंचाया। यहां से 108 एबुंलेंस से घायलों को बंजार अस्पताल लाया गया। जिले की सभी एंबुलेंस घायलों को लाने में लगा दी गईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed