फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीन माह के बेटे को मां ने दी खौफनाक मौत, गले में ठूंसी रूई और फिर...

Sat, 06 Jul 2019 10:44 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बद्दी (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 06 Jul 2019 10:44 AM IST
विज्ञापन
Three month old baby murdered by mother insert cotton in mouth strangled throat with polythene Solan
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बरोटीवाला के झाड़माजरी में तीन माह के दुधमुंहे बच्चे की मौत के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। मां ने ही अपने बच्चे के गले में पहले रूई ठूंसी और फिर पॉलिथीन लिफाफे से मुंह बांधकर उसका गला घोंट दिया। परिजनों ने बच्चे की मौत के बाद उसे दफना दिया था। घटना 30 जून की है। अब मामला उजागर हुआ तो पुलिस पूछताछ में आरोपी मां ने अपना जुर्म कबूल लिया है।

Three month old baby murdered by mother insert cotton in mouth strangled throat with polythene Solan
- फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने बच्चे के गले-सड़े शव को गड्ढे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया है। रिपोर्ट के आधार पर ही आरोपी पर कार्रवाई होगी। पुलिस के अनुसार महिला मानसिक रूप से परेशान है। दो माह पूर्व उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। परिजनों ने समय पर उपचार करा उसे बचा लिया था।

Three month old baby murdered by mother insert cotton in mouth strangled throat with polythene Solan
- फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार लखबीर बंसल और सुकृति का विवाह 30 मार्च 2018 को हुआ था। 27 मार्च 2019 को सुकृति ने बेटे को जन्म दिया। बच्चे रोहन को जन्म देने के बाद से ही सुकृति की दिमागी हालत ठीक नहीं चल रही थी। दो माह पूर्व ही सुकृति के नशीली चीज के सेवन करने के कारण चंडीगढ़ के सेक्टर 16 में भी इलाज करवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Three month old baby murdered by mother insert cotton in mouth strangled throat with polythene Solan
- फोटो : अमर उजाला

30 जून को जब लखबीर घर पहुंचा तो उसने देखा कि बच्चा बेसुध है। उसे पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। हालांकि, घटना वाले दिन ही महिला ने बेटे की हत्या की बात की थी लेकिन कोई विश्वास नहीं कर रहा था। पुलिस ने मृतक बच्चे के ताया की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Three month old baby murdered by mother insert cotton in mouth strangled throat with polythene Solan
पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी - फोटो : फाइल फोटो

शुक्रवार को तहसीलदार बद्दी मुकेश शर्मा की देखरेख में स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर अनिल अरोड़ा व पुलिस टीम ने बच्चे को जमीन से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा है। उधर, पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। शव का पोस्टमार्टम शिमला में करवाया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed