Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Diwali Turns Tragic as Youth Drowns in Canal

राजस्थान: बूंदी में दिवाली की खुशियों के बीच नहर बनी काल, नहाने उतरे दो दोस्त तेज बहाव में बहे, एक की मौत

Tue, 10 Nov 2026 04:24 PM IST
बूँदी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: बूँदी ब्यूरो Updated Tue, 10 Nov 2026 04:24 PM IST
सार

बूंदी के केशवरायपाटन क्षेत्र के तीरथ गांव में बड़ी नहर में नहाने उतरे दो दोस्त तेज बहाव में बह गए। ग्रामीणों ने एक युवक को बचा लिया, जबकि दूसरे की डूबने से मौत हो गई। दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं।

 

विज्ञापन
Diwali Turns Tragic as Youth Drowns in Canal
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

दिवाली के त्योहार पर घरों में खुशियों का माहौल था, लेकिन केशवरायपाटन क्षेत्र के तीरथ गांव में हुए एक हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। नहर में नहाने उतरे दो दोस्त अचानक पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गए। दोनों को डूबता देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल बचाव के प्रयास शुरू किए। इस दौरान एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दूसरा गहरे पानी में डूब गया। काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया और कोटा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना मंगलवार दोपहर केशवरायपाटन थाना क्षेत्र के तीरथ गांव के पास स्थित बड़ी नहर की है। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह चारण ने बताया कि दो युवक नहर में नहाने के लिए उतरे थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे पानी के तेज बहाव में बहने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने युवकों को डूबता देख शोर मचाया और उन्हें बचाने के लिए दौड़ पड़े।

विज्ञापन

एक को बचाया, दूसरा गहराई में समाया
उपनिरीक्षक दौलत सिंह खींची के अनुसार, तीरथ निवासी 35 वर्षीय लोकेश पुत्र परमानंद मीणा और उसका 25 वर्षीय साथी दिलकुश पुत्र आनंदीलाल नहर किनारे बैठे थे। कुछ देर बाद दोनों नहाने के लिए पानी में उतर गए। इसी दौरान वे तेज बहाव की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए लोकेश को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि दिलकुश पानी में डूब गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: 

पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान
हादसे की सूचना मिलते ही केशवरायपाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से नहर में तलाशी अभियान शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद दिलकुश को पानी से बाहर निकाला गया। परिजन उसे तत्काल कोटा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं
युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जिस घर में दिवाली की तैयारियां और खुशियों का माहौल था, वहां अचानक मातम छा गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों युवक एक ही परिवार से बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पोस्टमार्टम सहित आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed