Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Suspicious death young man wife and alleged lover accused murder villagers surround police station

वाराणसी: युवक की संदिग्ध मौत, पत्नी और उसके कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप; ग्रामीणों ने थाने का किया घेराव

Tue, 10 Nov 2026 03:06 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Tue, 10 Nov 2026 03:06 PM IST
सार

जिले के खगरामपुर गांव निवासी दीपक चौहान की संदिग्ध मौत के मामले में परिजनों ने पत्नी और उसके कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया। सोमवार को ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Varanasi Suspicious death young man wife and alleged lover accused murder villagers surround police station
मिर्जामुराद थाना क्षेत्र का मामला। - फोटो : संवाद

विस्तार

मिर्जामुराद क्षेत्र के खगरामपुर गांव निवासी दीपक चौहान (38) की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में सोमवार को परिजनों और ग्रामीणों ने मिर्जामुराद थाने का घेराव किया। मृतक के पिता समेत दर्जनों ग्रामीणों ने दीपक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी गोपाल जी कुशवाहा ने जांच के आधार पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब एक घंटे तक चला घेराव समाप्त हुआ और परिजन व ग्रामीण घर लौट गए।

विज्ञापन
Trending Videos

पत्नी के कथित संबंध को लेकर परेशान था दीपक
मृतक के पिता त्रिवेणी चौहान का आरोप है कि दीपक की पत्नी का गांव के ही एक युवक से कथित संबंध था। इस बात को लेकर दीपक काफी परेशान रहता था। परिजनों ने आशंका जताई कि पत्नी और उसके कथित प्रेमी ने मिलकर उसे जहरीला पदार्थ दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, पुलिस जांच पूरी होने तक इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

14 वर्षीय बेटी के सिर से उठा पिता का साया
परिजनों के अनुसार, दीपक दूसरे प्रदेशों में कंस्ट्रक्शन साइट पर मजदूरी करता था। दीपावली का त्योहार मनाने के लिए वह ओडिशा से घर लौटा था। बीते गुरुवार शाम वह बाजार जाने के लिए निकला था। इसी दौरान रास्ते में अचानक अचेत होकर गिर पड़ा। जानकारी होने पर परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दीपक दो भाइयों में बड़ा था। उसके परिवार में 14 वर्षीय बेटी है। उसकी अचानक मौत से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों ने मौत को सामान्य मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों की जांच की जा रही है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed