फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुरुग्राम कांड में अब तक का सबसे बड़ा खुलासा, नौकरानी ने बताया चौंकाने वाला सच

Fri, 05 Jul 2019 09:51 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 05 Jul 2019 09:51 AM IST
विज्ञापन
big revealing in gurugram scientist family murder suicide case
gurugram murder and suicide - फोटो : सुदर्शन झा
शांत, सरल स्वभाव के वैज्ञानिक डॉ. श्रीप्रकाश ने इस पूरे हत्याकांड को अंजाम देने से पहले कई दिनों तक यूट्यूब पर ऐसी क्राइम स्टोरीज देखी थी। इसी के जरिये उन्होंने आखिरकार अपने परिवार की हत्या की पूरी पटकथा रच डाली। वैज्ञानिक परिवार के घर पर काम करने वाली नौकरानी से पुलिस पूछताछ में कुछ ऐसी बातें पता चली हैं, जिसके आधार पर पुलिस इस कोण से भी जांच में जुट गई है। 
big revealing in gurugram scientist family murder suicide case
gurugram murder and suicide - फोटो : सुदर्शन झा
इस अनसुलझी वारदात को सुलझाने के लिए पुलिस ने घर में काम करने वाली नौकरानी से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि करीब एक महीने से अधिक समय से डॉ श्रीप्रकाश अपने घर पर ही रहते थे। वह अपने चारों कुत्तों को बहुत प्यार करते थे। घर पर रहते हुए वह पिछले एक सप्ताह से दोपहर और शाम के समय इंटरनेट और यूट्यूब पर कुछ ऐसे विडियोज देखते थे। जो अपराध आधारित हो। हालांकि वो ऐसे विडियोज देखते हुए पहले कभी नहीं मिले। 
big revealing in gurugram scientist family murder suicide case
gurugram murder and suicide - फोटो : सुदर्शन झा
पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि वारदात में प्रयोग में लिया गया हथौड़ा भी कुछ ही दिन पहले उनके घर पर बाजार से लाया गया था। उनके घर पर फर्नीचर का काम कराया गया था इसमें कारपेंटर ने काम खत्म होने के बाद हथौड़ा वहीं छोड़ दिया। इसकी जानकारी श्रीप्रकाश को थी। लिहाजा वारदात के वक्त उसने बेटी अदिति द्वारा खरीदा गया मीट काटने वाला फरसा और हथौड़े का प्रयोग किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
big revealing in gurugram scientist family murder suicide case
gurugram murder and suicide - फोटो : सुदर्शन झा
पुलिस के आला अधिकारियों ने बताया कि इस वारदात के लिए अब तक जितने भी लोगों से पूछताछ की गई है उसमें यह सामने आया कि डॉ श्रीप्रकाश काफी शांत स्वभाव के थे। वे कभी किसी से तेज आवाज में बात तक नहीं करते थे। लेकिन हत्या की वारदात की बात लोगों को पच नहीं रही है।  
विज्ञापन
big revealing in gurugram scientist family murder suicide case
gurugram murder and suicide - फोटो : सुदर्शन झा
हालांकि पुलिस इस पूरे घटनाक्रम को एक साथ जोड़कर देख रही है जिसमें अंदेशा जताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से उनके दिमाग में ऐसी ही बातें चल रही थी। लिहाजा उन्होंने हत्या की साजिश रच ली थी। पुलिस डॉ श्रीप्रकाश समेत घर के कंप्यूटर और लैपटॉप को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed