फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: पत्नी को घुमाने के बहाने लाया, जंगल में दी खौफनाक मौत

Fri, 22 Mar 2019 04:50 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 22 Mar 2019 04:50 PM IST
विज्ञापन
husband murdered wife in bilaspur himachal

मनाली घूमने के बाद बिलासपुर शहर के साथ लगते जबली के पास उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के एक आरोपी पर्यटक ने अपनी पत्नी का गला दबा कर हत्या कर दी। हालांकि पति ने हत्या को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया।

husband murdered wife in bilaspur himachal

टैक्सी चालक की सूझबूझ से आरोपी पुलिस की पकड़ में आ गया। एसपी बिलासपुर अशोक कुमार के अनुसार प्रारंभिक जांच में पाया गया कि उसने पत्नी को अवैध संबंधों के चलते मौत के घाट उतार दिया है। आरोपी ने बताया है कि उसकी पत्नी के किसी और के साथ अवैध संबंध थे, जिसके बारे में उसकी पत्नी ने उसे कुछ समय पहले बताया था। 

husband murdered wife in bilaspur himachal

पुलिस के अनुसार रमेश मौर्य (32) गांव भीतकलां पोस्ट ऑफिस कवारीकलां जिला प्रतापगढ़ (यूपी) अपनी पत्नी प्रोमिला  के साथ चंडीगढ़ से टैक्सी में मनाली घूमने आया था। मनाली आने से पहले उन्होंने अपने बच्चों को चंडीगढ़ में किसी रिश्तेदार के यहां छोड़ दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
husband murdered wife in bilaspur himachal

मनाली से लौटते समय बिलासपुर के जबली में आरोपी ने गाड़ी रुकवाई और पत्नी को साथ लेकर जंगल की ओर चला गया। जहां आरोपी ने उक्त वारदात को अंजाम दिया। पत्नी की गला घोंट कर हत्या करने के बाद दुपट्टा उसके गले में लपेटकर पेड़ के तने से बांध दिया।

विज्ञापन
husband murdered wife in bilaspur himachal

थोड़ी देर बाद रमेश वापस आया और ड्राइवर से कहा, जल्दी आगे चलो मेरी पत्नी भाग गई है। टैक्सी चालक गाड़ी को थोड़ा आगे ले गया, लेकिन उसकी पत्नी के न मिलने पर शक होने पर चालक ने नौणी चौक के पास ड्यूटी कर रहे पुलिस जवान को पूरी बात बताई, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed