फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दोस्तों ने ही खेला था 'खूनी खेल', प्रॉपर्टी डीलर दोस्त को इसलिए दे डाली खौफनाक मौत, तस्वीरें...

Tue, 19 Mar 2019 08:09 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 19 Mar 2019 08:09 PM IST
Friends arrested for Property dealer heinous murder in dehradun
दोस्त की हत्या के आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

शहर कोतवाल के मौसेरे भाई और प्रॉपर्टी डीलर जयकरण रौतेला की हत्या 15 लाख रुपये के लेन-देन के विवाद में की गई थी। पुलिस ने सोमवार को उनके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त देसी पिस्टल भी बरामद हो गई है। पुलिस ने दोपहर बाद मुख्य आरोपी पूर्णानंद गोदियाल को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जबकि दूसरे आरोपी से पुलिस अभी पूछताछ कर रही है।

Friends arrested for Property dealer heinous murder in dehradun
हिरासत में दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ने बताया कि मोहनपुर निवासी प्रॉपर्टी डीलर जयकरण सिंह रौतेला की रविवार रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड के खुलासे के लिए एसपी सिटी श्वेता चौबे की अगुवाई में टीम गठित की गई थी। सीसीटीवी कैमरों और सर्विलांस की मदद से साक्ष्यों का संकलन करने के बाद सोमवार रात प्रॉपर्टी डीलर पूर्णानंद गोदियाल उर्फ बबलू निवासी शुक्लापुर को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी सुरजीत निवासी मोहनपुर की मदद से जयकरण रौतेला की हत्या की बात स्वीकार कर ली। 

Friends arrested for Property dealer heinous murder in dehradun
जांच करते पुलिस अधिकारी

सुरजीत को सोमवार सुबह आईएसबीटी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी के मुताबिक पूछताछ में पूर्णानंद गोदियाल ने बताया कि 2012 में सुरजीत के साथ उसने प्रापर्टी की खरीद-फरोख्त का काम शुरू किया था। बीच में जयकरण के साथ भी प्रापर्टी के कई सौदे किए थे। एक जमीन में 15 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर जयकरण से उनका विवाद चल रहा था। 17 मार्च की रात वह प्रेमनगर स्थित स्नूकर प्वाइंट में था, तभी जयकरण भी फोन करके वहां आ गया। कुछ देर रात बाद सुरजीत भी पहुंच गया। 

विज्ञापन
Friends arrested for Property dealer heinous murder in dehradun
मृतकी फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

शराब पीते समय जयकरण से बकाया रकम की मांग की तो वह आनाकानी करने लगा। इसी बात को लेकर उनमें बहस हो गई। जयकरण का मर्डर करने की योजना के तहत सुरजीत की स्कूटी पर वे तीनों पावर हाउस के पास गए। जहां से वह अपनी कार में उन्हें लेकर घर गया। घर से देसी पिस्टल लेकर वे शुक्लापुर पहुंच गए, जहां पर जयकरण रौतेला पर ताबड़तोड़ कई गोलियां चलाई गईं। हत्या करने के बाद वह दोनों कार से फरार हो गए। पुलिस ने गोदियाल की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा और कार बरामद करने का दावा किया है। इसी दौरान एसपी सिटी श्वेता चौबे भी मौजूद रहीं। 

Friends arrested for Property dealer heinous murder in dehradun
प्रॉपर्टी डीलर है मृतक

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या में पकड़े गए पूर्णानंद गोदियाल और सुरजीत सिंह मीडिया के सामने चुप्पी साधे रहे। हत्या के कारणों को लेकर कई तरह के सवाल किए गए, लेकिन दोनों ने अपनी जुबां खोलने से परहेज किया। हत्या में प्रयुक्त देसी पिस्टल मुजफ्फरनगर से खरीदी गई थी। आरोपी पूर्णानंद गोदियाल ने पुलिस पूछताछ में यह खुलासा किया है। हत्या करने के बाद सुरजीत ने अपने परिचित अधिवक्ता से पुलिस से बचने के लिए राय मशविरा किया था। पुलिस भी लगातार लोकेशन के हिसाब से उसका पीछा कर रही थी। सोमवार को मौका मिलते ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed