फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुद को गोली लगने के बाद भी रॉकी को अस्पताल लेकर पहुंचा चालक, तस्वीरें

Sun, 01 May 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, परवाणू (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, परवाणू (सोलन) Updated Sun, 01 May 2016 12:04 AM IST
Fazilka's Rocky killed in a gangwar at shimla kalka highway, see live photos
शिमला-कालका एनएच पर टिंबर ट्रेल के पास पंजाब के फाजिल्का से 2012 में आजाद उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ चुके नेता जसविंद्र सिंह उर्फ रॉकी की शनिवार सुबह करीब पौने दस बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई है जबकि उनके दो रिश्तेदार बुरी तरह से घायल हुए हैं। गोली लगने से गाड़ी खून से सन गई। - फोटो : अमर उजाला

शिमला-कालका एनएच पर टिंबर ट्रेल के पास पंजाब के फाजिल्का से 2012 में आजाद उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ चुके नेता जसविंद्र सिंह उर्फ रॉकी की शनिवार सुबह करीब पौने दस बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई है जबकि उनके दो रिश्तेदार बुरी तरह से घायल हुए हैं। गोली लगने से गाड़ी खून से सन गई।

Fazilka's Rocky killed in a gangwar at shimla kalka highway, see live photos
दिनदहाड़े नेता की गाड़ी रोककर दोनों अज्ञात हमलावरों ने लेफ्ट साइड से क्लोज रेंज फायरिंग की। कई राउंड फायर किए गए। दो गोलियां अगली सीट पर बैठे रॉकी की आंख और कनपटी के बीच से निकल गई जबकि एक गोली गाड़ी चला रहे उनके रिश्तेदार के कान के आरपार हो गई। रॉकी अपने तीन साथियों के साथ फारच्यूनर गाड़ी में सवार होकर सोलन से चंडीगढ़ जा रहे थे। - फोटो : अमर उजाला

दिनदहाड़े नेता की गाड़ी रोककर दोनों अज्ञात हमलावरों ने लेफ्ट साइड से क्लोज रेंज फायरिंग की। कई राउंड फायर किए गए। दो गोलियां अगली सीट पर बैठे रॉकी की आंख और कनपटी के बीच से निकल गई जबकि एक गोली गाड़ी चला रहे उनके रिश्तेदार के कान के आरपार हो गई। रॉकी अपने तीन साथियों के साथ फारच्यूनर गाड़ी में सवार होकर सोलन से चंडीगढ़ जा रहे थे।

Fazilka's Rocky killed in a gangwar at shimla kalka highway, see live photos
रॉकी को पंजाब पुलिस से बाकायदा सिक्योरिटी मिली हुई थी। मगर सिक्योरिटी की गाड़ी काफी पीछे आ रही थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रॉकी की गाड़ी उनका रिश्तेदार परम पाल पाली ड्राइव कर रहा था। साथ ही पिछली सीट पर अन्य रिश्तेदार हरप्रीत बैठा था। - फोटो : अमर उजाला

रॉकी को पंजाब पुलिस से बाकायदा सिक्योरिटी मिली हुई थी। मगर सिक्योरिटी की गाड़ी काफी पीछे आ रही थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रॉकी की गाड़ी उनका रिश्तेदार परम पाल पाली ड्राइव कर रहा था। साथ ही पिछली सीट पर अन्य रिश्तेदार हरप्रीत बैठा था।

विज्ञापन
Fazilka's Rocky killed in a gangwar at shimla kalka highway, see live photos
जैसे ही वे परवाणू टीटीआर पहुंचे तो खाई की ओर खड़े दो लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली कार ड्राइव कर रहे उनके साथी परमपाल पाली निवासी फरीदकोट के कान में जा लगी। यह वही जगह है जहां यह गोलीकांड हुआ। - फोटो : अमर उजाला

जैसे ही वे परवाणू टीटीआर पहुंचे तो खाई की ओर खड़े दो लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली कार ड्राइव कर रहे उनके साथी परमपाल पाली निवासी फरीदकोट के कान में जा लगी। यह वही जगह है जहां यह गोलीकांड हुआ।

Fazilka's Rocky killed in a gangwar at shimla kalka highway, see live photos
रॉकी के चालक ने खुद को गोली लगने के बावजूद रॉकी को अस्पताल पहुंचाया। मगर जसविंदर सिंह रॉकी ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। अब चालक परमपाल पाली को ईएसआई अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया है। - फोटो : अमर उजाला

रॉकी के चालक ने खुद को गोली लगने के बावजूद रॉकी को अस्पताल पहुंचाया। मगर जसविंदर सिंह रॉकी ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। अब चालक परमपाल पाली को ईएसआई अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed