Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   In Jalandhar, a son-in-law opened fire at his in-laws' home, hitting his father-in-law.

दामाद की गुंडागर्दी: कार की चाबी न देने पर चलाई गोली, ससुर को लगी; दोस्तों के सामने बेइज्जती से था नाराज

Tue, 10 Nov 2026 01:47 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: Nivedita Updated Tue, 10 Nov 2026 01:47 PM IST
सार

मंगलवार सुबह करीब 4 बजे आरोपी दामाद मनदीप सिंह उर्फ गिन्नी अपने 3-4 साथियों के साथ एक गाड़ी में सवार होकर ससुराल पहुंचा था। परिवार का आरोप है कि आरोपी जबरन कार की चाबी मांग रहा था। इस दौरान विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते उसने गोली चला दी।

विज्ञापन
In Jalandhar, a son-in-law opened fire at his in-laws' home, hitting his father-in-law.
जालंधर में दामाद ने चलाई गोली - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर में मंगलवार तड़के उस समय दहशत फैल गई, जब एक दामाद ने अपने साथियों के साथ ससुराल पहुंचकर फायरिंग कर दी। आरोपी ने पत्नी के भाई को निशाना बनाकर गोली चलाई, लेकिन बीच-बचाव करने आए ससुर को गोली लग गई। घायल की पहचान ईश्वर सिंह के रूप में हुई है। उन्हें गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना थ्री स्टार कॉलोनी की है।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 4 बजे आरोपी दामाद मनदीप सिंह उर्फ गिन्नी अपने 3-4 साथियों के साथ एक गाड़ी में सवार होकर ससुराल पहुंचा था। परिवार का आरोप है कि आरोपी जबरन कार की चाबी मांग रहा था। इस दौरान विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते उसने गोली चला दी।
विज्ञापन




गगनदीप ने बताया कि उसके जीजा गिन्नी के पास उसके दोस्त की कार थी, जिसे वह काफी समय से अपने पास रखे हुए था। उसके पिता ईश्वर सिंह ने गिन्नी को घर बुलाकर कार की चाबी मांगी। आरोप है कि चाबी लौटाने के बाद गिन्नी ससुराल वालों की गाड़ी की चाबी मांगने लगा। जब परिवार ने उसे अपनी गाड़ी देने से इनकार करते हुए टैक्सी लेकर जाने की बात कही तो वह भड़क उठा। उसने कथित तौर पर कहा कि उसके दोस्तों के सामने उसकी बेइज्जती की जा रही है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गगनदीप के मुताबिक, विवाद बढ़ने पर आरोपी ने उसे निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। इसी दौरान उसके पिता ईश्वर सिंह उसे बचाने के लिए बीच में आ गए और गोली उनके हाथ में लग गई। गोली चलने से घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने घायल ईश्वर सिंह को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

आरोपी की सास बलविंदर कौर ने आरोप लगाया कि उनका दामाद नशे का आदी है और कोई कामकाज नहीं करता। वह पिछले 6-7 महीनों से, बल्कि करीब एक साल से अपनी पत्नी को शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान कर रहा था। परिवार का दावा है कि इसी पारिवारिक विवाद और रंजिश के चलते आरोपी ने फायरिंग की।

सुबह मिट्टी में दबा मिला गोली का खोल
पीड़ित परिवार ने बताया कि घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन रात के समय गोली का खोल बरामद नहीं हुआ। सुबह परिजनों ने खुद आसपास तलाश की तो मिट्टी में दबा हुआ एक खोल मिला। इसके बाद परिवार ने जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।


एडीसीपी बोले- दामाद ने ही चलाई थी गोली
एडीसीपी-1 मुख्तियार राय ने बताया कि फायरिंग मनदीप सिंह ने की है, जो घायल व्यक्ति का दामाद है। उसकी गोली से ईश्वर सिंह घायल हुए हैं और उनका सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार, फिलहाल विवाद की पूरी वजह स्पष्ट नहीं हुई है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed