{"_id":"59ed321f9177b92e94a6e4e7bfc44d11","slug":"beauty-queens-who-were-brutally-murdered","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया की वो सुंदरियां, जिनकी बेरहमी से की गई हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुनिया की वो सुंदरियां, जिनकी बेरहमी से की गई हत्या
Sat, 30 Apr 2016 07:13 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 30 Apr 2016 07:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
हत्यारों ने इन हुस्नपरियों को भी नहीं बख्शा
- फोटो : beautypageants.indiatimes.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपनी अदाओं से लाखों को दीवाना बनाया। 'ब्यूटी विद ब्रेन' से दुनिया का दिल जीता। लेकिन ये हुस्नपरियां खुद को हत्यारों से नहीं बचा सकीं।
दुनिया की वो सुंदरियां, जिनकी बेरहमी से की गई हत्या
साल 2005 की मिस यूनिवर्स सौंदर्य प्रतियोगिता में मिस वेनेजुएला मोनिका स्पियर पांचवें नंबर पर रही थीं। स्पियर अपने पति और बेटी के साथ छुट्टियां मना रही थीं तभी कुछ लुटेरों ने उनको लूटने के लिए जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में स्पियर और उनके पति की जान चली गई जबकि उनकी पांच वर्षीय बच्ची के एक पैर गोली से वो बुरी तरह जख्मी हो गई।
दुनिया की वो सुंदरियां, जिनकी बेरहमी से की गई हत्या
मिस होंडुरास मारिया जोस अल्वाराडो की उनकी बहन सोफिया ट्रिनडाड के साथ गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों बहनें एक पार्टी में शिरकत करने पहुंची थीं। पुलिस को बाद में एक कब्र से दोनों की लाश मिली। पुलिस के मुताबिक सोफिया के प्रेमी को पार्टी में उसका डांस करना नागवार गुजरा और उसने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इसी दौरान सोफिया की बहन मारिया ने भागने की कोशिश की लेकिन हत्यारे ने गोलियां उन पर भी चला दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया की वो सुंदरियां, जिनकी बेरहमी से की गई हत्या
19 वर्षीय रसियन मॉडल और मिस रसिया का खिताब अपने नाम करने वाली अलैक्जेंड्रा पेत्रोवा की हत्या उस वक्त कर दी गई जब वह अपने प्रेमी कॉन्सटैंटिन चुविलिन से मिलने पहुंची थीं। हैरानी की बात ये है उनके प्रेमी के लिए हत्या की कोशिशें हो रही थीं। उसी वक्त अपार्टमेंट की दहलीज पर जैसे पेत्रोवा पहुंची, उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी गईं।
विज्ञापन
दुनिया की वो सुंदरियां, जिनकी बेरहमी से की गई हत्या
मिस हॉलीवुड जिल एन्न वेदरवैक्स की हत्या की गुत्थी आज तक अनसुलझी है। साल 1998 में वेदरवैक्स की धार दार हथियार से हत्या की गई थी। उनका मृत शरीर कैलीफोर्निया के फ्रेंसो में मिला था। पुलिस के मुताबिक वेदरवैक्स देह व्यापार और नशे के कारोबार में संलिप्त थीं। हालांकि उनके परिवार ने ऐसी किसी भी बात से इन्कार किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।