लुधियाना के शिमलापुरी इलाके में ढाई साल की बच्ची दिलरोज की हत्या बहुत ही बेरहमी से की गई थी। दो बच्चों की मां नीलम ने ढाई साल की मासूम के साथ बर्बरता की सारी सीमाएं पार कर दी थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दिल दहला देने वाले खुलासे हुए हैं। बच्ची के पोस्टमार्टम के दौरान पता चला कि उसके माथे पर चोट थी और सिर के पिछली हिस्से पर भी चोट लगी थी।
बेरहमी: ढाई साल की मासूम को मारने में नहीं कांपा आरोपी का दिल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आया सच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला आरोपी नीलम तलाकशुदा थी और अपने दो बच्चों के साथ अपने मायके परिवार के साथ ही रह रही थी। वह अक्सर इलाके में लोगों के साथ झगड़ा करती रहती थी। जिस कारण इलाका निवासी काफी परेशान थे। नीलम के परिवार वालों ने यह घर बेच दिया था और किसी अन्य जगह पर शिफ्ट होने वाले थे। रविवार को घर का आधा सामान शिफ्ट कर लिया गया और बाकी का सामान शिफ्ट होना था। बच्ची के दादा ने आरोप लगाया कि नीलम का रिकॉर्ड काफी खराब था। मोहल्ले में आखिरी दिन था तो उसने सोची समझी साजिश के तहत ही बच्ची को अगवा किया और उसकी निर्मम हत्या कर दी।
इलाके के लोगों को जैसे ही पता चला कि बच्ची की हत्या कर दी गई है और हत्या करने वाला कोई ओर नहीं बल्कि नीलम ही है, तो लोगों में आक्रोश फैल गया। जब लोगों को यह सूचना मिली कि मामले में नीलम की गिरफ्तारी हुई है, तो लोगों ने उसके भाई को मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया।
बच्ची के दादा ने महिला और उसके परिवार वालों पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पहले तो महिला ने कुछ बताया नहीं था बाद में उसी के बेटे ने बताया कि दिलरोज को उसकी मां ले गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस हत्याकांड को सोची समझी साजिश के तहत अंजाम दिया गया है। पूरा परिवार गलत काम करता है। उन्होंने पुलिस से मांग की कि पूरे परिवार की जांच होनी चाहिए कि वह काम धंधा क्या करते हैं।
थाना शिमलापुरी के एसएचओ इंस्पेक्टर बलकार सिंह ने बताया कि आरोपी महिला को अदालत में पेश किया गया था। जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी महिला से पूछताछ शुरु कर दी है। स्कूटी को पहले ही बरामद कर लिया गया था।