गोरखपुर जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शादी में नाचने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। डीजे विवाद में पीट-पीटकर मार डाला गया रोहित अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। आईटीआई की पढ़ाई करने के साथ ही वह शटरिंग का भी काम करता था। रोहित के पिता हरिश्चंद्र राजगीर का काम करते हैं। रोहित की मौत के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है।
डांस के लिए विवाद: युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, परिवार में मचा कोहराम, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:40 PM IST
सार
रात में डीजे बंद कराने पर बरात में आए युवकों ने किया था जमकर हंगामा, मामला बढ़ने पर रोहित ने डायल-112 पर किया था फोन, आई थी पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन