मुंबई के केतन हत्याकांड के बाद अब हरियाणा के रेवाड़ी से ऐसा ही दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। इस हत्याकांड में पत्नी ने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर पति को मार डाला। नहर से पति का शव मिलने की सूचना पर पत्नी अपने मायके कसोली से माता-पिता, भाई और अन्य रिश्तेदारों के साथ ससुराल जड़थल पहुंची।
उसने अंतिम संस्कार से लेकर रस्म क्रिया तक सभी सामाजिक और पारिवारिक रस्में निभाईं। परिजनों के साथ रहकर उसने पति की मौत का गहरा दुख होने का भाव भी जताया, जिससे किसी को उस पर संदेह नहीं हुआ। दरअसल, रेवाड़ी के जड़थल निवासी मोनू (21) की हत्या का राज मोबाइल फोन से रिकवर हुई कॉल डिटेल और डिलीट चैट से खुला। शुरुआत में इसे हादसा मान चुके परिजनों को उस समय शक हुआ, जब पुलिस से मिले मोबाइल का पूरा डेटा डिलीट मिला।
2 of 13
हत्याकांड का खुलासा करती पुलिस, मोनू की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साइबर विशेषज्ञ की मदद से डेटा रिकवर कराया गया तो पत्नी तन्नू और मोनू के बीच हुई चैट और घटना वाले दिन 49 कॉल के रिकॉर्ड सामने आए। इसके बाद परिवार ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से दोबारा जांच की मांग की। आठ जून को मोनू के लापता होने वाले दिन उसने पत्नी तन्नू को 49 बार फोन किया था।
3 of 13
पति मोनू के साथ हरिओम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हालांकि दोनों के बीच केवल एक बार करीब तीन मिनट तक बातचीत हुई। मोबाइल से मिली चैट और कॉल डिटेल ने परिवार का शक और गहरा कर दिया। दरअसल, पुलिस ने 11 जून को मोनू का मोबाइल परिजनों को सौंपा था। मोबाइल का पूरा डेटा डिलीट होने के कारण परिवार को संदेह हुआ। साइबर विशेषज्ञ से डेटा रिकवर कराने पर डिलीट चैट और कॉल रिकॉर्ड सामने आए।
4 of 13
पति मोनू के साथ हरिओम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद भी परिवार ने बेटे की रस्म क्रिया पूरी होने तक किसी को अपने शक का आभास नहीं होने दिया। रस्में पूरी होने के बाद परिजनों ने मोबाइल से मिले साक्ष्य पुलिस को सौंपते हुए हत्या की एफआईआर दर्ज कर जांच की मांग की। परिजनों का आरोप है कि शुरुआत में पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।
5 of 13
मोनू की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद परिवार 21 जून और 30 जून को पुलिस उपाधीक्षक से मिला, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। 2 जुलाई को पुलिस अधीक्षक से मिलने के बाद मामले ने गति पकड़ी और पुलिस ने आरोपी पत्नी तन्नू और प्रेमी सोनू के दोस्त हरिओम को गिरफ्तार कर लिया। प्रेमी सोनू अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।