हरियाणा की मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी की हत्या में नए-नए खुलासे हो रहे। हत्यारोपी होटल मालिक सुनील ने दो दिन के रिमांड में कई खुलासे किए हैं। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी सुनील शीतल की हत्या करने की वजह उसका मंगेतर विशाल बताया। विशाल का ही नाम शीतल के हाथ पर गुदा था। पुलिस ने इस दौरान विशाल के बारे में जानने का प्रयास नहीं किया और न ही उस तक पहुंची।
2 of 14
sheetal chaudhary Murder Case
- फोटो : Insta @simmi_choudhary_06
शीतल पर वापस आने का बनाया था दबाव
आरोपी सुनील ने हत्या की साजिश रचने से पहले शीतल पर वापस आने का दबाव बनाया था। वह लगातार उसे विशाल से दूर रहने के लिए कहता था लेकिन शीतल उर्फ सिम्मी ने उसकी इस बात को मानने से इन्कार कर दिया था। उसे अपने परिजनों की पसंद के लड़के के साथ शादी करने की बात साफ तौर पर कह दी थी।
3 of 14
sheetal chaudhary
- फोटो : Insta @simmi_choudhary_06
आरोपी सुनील इससे खिन्न होकर उसकी हत्या की साजिश रचने लगा था। वारदात के दिन वह पूरी तैयारी के साथ गया था। उसने आखिरी बार फिर विशाल से दूर रहने को कहा था। शीतल उसके सामने बार-बार विशाल को फोन कर रही थी। ऐसे में सुनील ने चाकू से उसकी हत्या कर दी थी। वीरवार को रिमांड का समय पूरा होने पर पुलिस ने आरोपी सुनील को अदालत में पेश किया।
4 of 14
sheetal chaudhary
- फोटो : Insta @simmi_choudhary_06
अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। सीआईए-वन की टीम ने आरोपी सुनील को वीरवार को कोर्ट में पेश किया। इससे पहले उनका जिला नागरिक अस्पताल में मेडिकल कराया। आरोपी सुनील के चेहरे पर अपने कृत्य पर किसी प्रकार का पछतावा नजर नहीं आ रहा था। आरोपी मेडिकल कराने के बाद कुछ देर बाहर भी खड़ा रहा। इस दौरान एक पुलिसकर्मी उनके साथ रहा। आरोपी ने बाहर निकलते समय अपनी गर्दन को नीचे कर लिया।
5 of 14
sheetal chaudhary
- फोटो : Insta @simmi_choudhary_06
होटल में घाटा हुआ तो सिम्मी ने फिर ज्वाइन कर लिया था सैलून
हरियाणवी मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी मॉडलिंग से पहले पानीपत के एक मॉल के सैलून पर काम करती थी। इसी मॉल के एक फ्लोर पर दुकान में शीतल की हत्या का आरोपी सुनील भी काम करता था। इसी दौरान दोनों संपर्क में आए थे। दोनों ने मॉल से नौकरी छोड़ दी थी और उसके बाद दोनों ने करनाल में एक होटल लीज पर लिया। दोनों लिवइन में रहने लगे थे। इस दौरान घाटा होने पर शीतल ने दोबारा सैलून में काम करना शुरू कर दिया।