फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पर्यावरण प्रेमी ने मोक्ष प्राप्ति के लिए उजाड़ा परिवार: पत्नी और तीन बच्चों की सोने के बाद कुदाल से की हत्या, खुद वाहन के आगे कूदा

Mon, 20 Dec 2021 09:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, अग्रोहा/हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, अग्रोहा/हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 20 Dec 2021 09:21 PM IST
विज्ञापन
Man commits suicide by killing family in Hisar of Haryana
पर्यावरण प्रेमी ने की परिवार की हत्या, खुद की आत्महत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हरियाणा के हिसार जिले के नंगथला गांव में सोमवार की अल सुबह पर्यावरण प्रेमी 40 वर्षीय रमेश वर्मा ने अपना पूरा परिवार उजाड़ लिया। आरोपी ने पहले दो बेटियों, एक बेटे और पत्नी को खीर में जहर दिया और सोने के बाद लोहे की कुदाल से चारों की हत्या कर दी। कुछ देर बाद उसने एक वाहन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। एक परिवार के पांच लोगों की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। सूचना पर डीआईजी बलवान सिंह राणा, डीएसपी नारायणचंद, अग्रोहा थाना पुलिस व विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने दो सुसाइड नोट बरामद किए। एक मृतक की जेब और दूसरा उसके कमरे में रखी कॉपी में मिला। पुलिस के अनुसार रमेश वर्मा ने सुसाइड नोट में लिखा कि वह मोक्ष के लिए अपनी पत्नी और बच्चों की हत्या कर जान दे रहा है। रमेश वर्मा ने पहले खीर में अपनी 35 वर्षीय पत्नी सविता देवी, 14 वर्षीय बेटी अनुष्का, 13 वर्षीय बेटी दीपिका, करीब 10 वर्षीय बेटे केशव को जहर दिया। उसके बाद सभी की लोहे की कुदाल से वार कर हत्या की। छोटी बेटी दीपिका के सिर पर वार के ज्यादा निशान मिले हैं। रमेश का शव बरवाला मार्ग पर मिला। अनुमान है कि रमेश ने किसी वाहन के सामने कूदकर जान दी है। वहीं, घर की हालत देखकर लग रहा है कि रविवार रात सभी ने घर में बने मंदिर में भगवान को खीर का भोग लगाकर भोजन ग्रहण किया था। सभी के सोने के बाद रमेश ने वारदात को अंजाम दिया। 

Man commits suicide by killing family in Hisar of Haryana
मृतक परिवार के घर पर लगा ताला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दुर्गा चौक पर थी शादी के कार्ड बनाने की दुकान
मृतक रमेश की अग्रोहा के दुर्गा चौक पर शादी के कार्ड बनाने की दुकान थी। ग्रामीणों ने बताया कि रमेश का शव रोड पर देखकर जब उसके घर सूचना देने पहुंचे तो घर में आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिला। ग्रामीणों ने घर में प्रवेश किया तो रमेश का परिवार चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा था। वहीं खून से सनी एक कुदाल मौके से बरामद हुई है। 

Man commits suicide by killing family in Hisar of Haryana
मौके पर पहुंचे डीआईजी बलवान राणा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाई को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज से मिली सूचना
मृतक रमेश के छोटे भाई सुनील ने बताया कि उसे सुबह करीब साढ़े पांच बजे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज से हादसे की सूचना मिली। सुनील ने बताया कि वह गांव में ही रमेश के घर से एक किलोमीटर दूर अपनी माता ओमपति व परिवार के साथ रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Man commits suicide by killing family in Hisar of Haryana
मृतक रमेश वर्मा, उसकी पत्नी व बेटी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
2007 में हुई थी शादी
रमेश सहित चार भाई बहन थे। रमेश सभी बहन-भाइयों से सबसे बड़ा था। सभी भाई-बहन शादीशुदा हैं। रमेश के पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी थी। रमेश की शादी जींद जिले के इक्कस गांव निवासी सविता के साथ वर्ष 2007 में हुई थी। शादी के करीब पांच साल बाद अपने परिवार के साथ अलग रहने लगा था।
 
विज्ञापन
Man commits suicide by killing family in Hisar of Haryana
कार्रवाई करती पुलिस टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मृतक के खिलाफ हत्या के केस दर्ज 
शाम करीब 6 बजे तक पांचों शवों का पोस्टमार्टम किया गया। डीआईजी बलवान सिंह राणा ने बताया कि मृतक के भाई सुनील के बयान पर रमेश वर्मा के खिलाफ 302 का केस दर्ज किया गया है। देर शाम गांव में पांचों का अंतिम संस्कार किया गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed