फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूर्व प्रधान मर्डर केस: मां-बेटी बोली- तेजपाल की हत्या का कोई पछतावा नहीं, जेल जाने से पहले कही ये बड़ी बात

Thu, 16 Dec 2021 03:34 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 16 Dec 2021 03:34 PM IST
विज्ञापन
Meerut Crime News: Accused mother and daughter said that we have not regretted for murder of Tejpal Singh
पूर्व प्रधान की हत्या। - फोटो : amar ujala

मेरठ जनपद में जानीखुर्द क्षेत्र के नंगला गांव में हुई किठौली गांव के पूर्व प्रधान तेजपाल सिंह सैनी की हत्या के मामले में पुराना विवाद सामने आया है। बताया गया कि मुकदमेबाजी में मां-बेटी ने पूर्व प्रधान तेजपाल सिंह को मारा है। जेल जाने से पहले मां-बेटी बोली कि उनको पूर्व प्रधान की हत्या का कोई पछतावा नहीं है। तेजपाल को नहीं मारते तो वह हमें मरवा देता। उसके खिलाफ दर्ज केस ट्रायल पर आ गया था। इसके बाद से तनाव बढ़ता जा रहा था। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उनको जेल भेजा गया।


 
जानी थाना क्षेत्र के किठौली गांव के पूर्व प्रधान तेजपाल सिंह सैनी मंगलवार दोपहर को बाइक पर गन्ना सोसाइटी मेरठ जा रहे थे, तभी नंगला गांव स्थित मंदिर के पास गोलियां बरसाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद एक महिला अपनी बेटी को लेकर जानी थाने में पहुंची और बोली हमने पूर्व प्रधान की हत्या कर दी। 

Meerut Crime News: Accused mother and daughter said that we have not regretted for murder of Tejpal Singh
पूर्व प्रधान की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala

एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि हत्या में नामजद युवती के साथ पांच साल पहले दुष्कर्म की वारदात की गई थी। जिसमें तेजपाल सिंह और उसके बेटे अंकित के खिलाफ केस दर्ज कराया था। उसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई, जिसमें दूसरा मुकदमा टीपीनगर थाने में दर्ज हुआ था। 

Meerut Crime News: Accused mother and daughter said that we have not regretted for murder of Tejpal Singh
हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala

तेजपाल ने भी परिवार की एक युवती से दुष्कर्म का प्रयास होने का आरोप लगाकर मां-बेटी के परिवार के लोगों को नामजद कराया था। तीनों मुकदमे कोर्ट में चल रहे हैं। दुष्कर्म का मुकदमा ट्रायल पर आ गया है। इसे लेकर दोनों के बीच समझौते की बात चली थी, लेकिन नतीजा नहीं निकला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Crime News: Accused mother and daughter said that we have not regretted for murder of Tejpal Singh
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

वहीं अब दोनों पक्ष एक-दूसरे को हत्या करने की धमकी देने लगे थे। इससे पहले कि तेजपाल कुछ करता मां-बेटी ने अपने परिवार के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। 

विज्ञापन
Meerut Crime News: Accused mother and daughter said that we have not regretted for murder of Tejpal Singh
पूर्व प्रधान की हत्या। - फोटो : amar ujala

आरोपी को लेकर दबिश 
इस मामले में पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता के मामा को भी पकड़ा हुआ है। जिसकी निशानदेही पर जानी पुलिस दबिश देने में लगी है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में पांच लोग नामजद हुए हैं। फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लेंगे। 

पूर्व प्रधान तेजपाल सिंह सैनी की हत्या में प्रयुक्त पिस्टल आरोपी मां-बेटी ने थाने में पहुंचकर सरेंडर करने के साथ पुलिस को सौंप दी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed