फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जेल में सुशील कुमार: डर के साए में बिना खाए जागकर गुजारी रात, तमिलनाडु पुलिस कर रही सेल की सुरक्षा

Thu, 03 Jun 2021 09:07 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 03 Jun 2021 09:07 AM IST
विज्ञापन
Sushil kumar wrestler in mandoli jail for 14 days in a quarantine cell do not eat food dont sleep at first night know about him in jail
sushil kumar arrested - फोटो : अमर उजाला

छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के आरोपी ओलंपियन पहलवान सुशील कुमार का अब नया ठिकाना मंडोली जेल नंबर 15 हो गया है। अदालत की तरफ से सुशील को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए जाने के बाद पुलिस ने उसका मेडिकल कराया और देर रात उसको लेकर मंडोली जेल पहुंची। कोरोना महामारी को लेकर फिलहाल सुशील को जेल नंबर 15 में ही 14 दिन के लिए अन्य कैदियों से अलग रखा गया है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान ही जेल जाने से डर रहे सुशील कुमार का वहां पहुंचकर बुरा हाल है। कहने को तो सुशील का बर्ताव इस पूरे मामले में शातिर अपराधी का रहा लेकिन जेल का खौफ उसके मन में जिस तरह से दिखाई दिया उसकी उम्मीद तो पुलिस भी नहीं कर रही थी। जेल सूत्रों का कहना है कि उसकी पहली रात अपने बैरक में टहलते व करवटें बदलते गुजरी। जानिए कैसी बीती पहलवान सुशील कुमार की जेल में पहली रात....

Sushil kumar wrestler in mandoli jail for 14 days in a quarantine cell do not eat food dont sleep at first night know about him in jail
wrestler sushil kumar - फोटो : सुशील के इंस्टाग्राम अकाउंट से

तिहाड़ जेल महानिदेशक संदीप गोयल ने इस बात की पुष्टि की है कि ओलंपियन पहलवान सुशील को दिल्ली के मंडोली जेल संख्या 15 में रखा गया है। सुशील में अगर कोरोना के लक्षण पाए जाते हैं तो उसका कोविड टेस्ट करवाया जाएगा। फिलहाल उसे 14 दिन अन्य कैदियों से अलग क्वारंटीन में रखा गया है।

Sushil kumar wrestler in mandoli jail for 14 days in a quarantine cell do not eat food dont sleep at first night know about him in jail
पहलवान सुशील कुमार गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

जेल के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार देर रात जेल पहुंचने के बाद सुशील को जेल का खाना दिया गया, लेकिन उसने खाना खाने से मना कर दिया। इस मामले में सुशील के साथ शामिल रहे सभी आरोपियों को इसी जेल में रखा गया है। बताया जा रहा है कि सुशील कुमार न तो रात में खाना खाया न वह ठीक से सो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushil kumar wrestler in mandoli jail for 14 days in a quarantine cell do not eat food dont sleep at first night know about him in jail
wrestler sushil kumar - फोटो : सुशील के इंस्टाग्राम अकाउंट से

वह अपने बैरक में ही कभी चक्कर काटता रहा, कभी करवटें लेता रहा। जेल सूत्रों का कहना है कि जेल पहुंचने पर सुशील काफी डरा हुआ था। वहीं पुलिस सूत्रों का कहना है कि सुशील गैंगस्टरों से डर की वजह से जेल जाने से कतरा रहा था और पुलिस के सामने रो रहा था। जेल अधिकारियों का कहना है कि सुशील को तमिलनाडु पुलिस की सुरक्षा में रखा जाएगा और उसपर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी।

विज्ञापन
Sushil kumar wrestler in mandoli jail for 14 days in a quarantine cell do not eat food dont sleep at first night know about him in jail
Wrestler Sushil Kumar arrested - फोटो : अमर उजाला।

जानकारी के अनुसार सुशील को लगता था कि यदि वह बिना जठेड़ी से समझौता करवाए जेल गया तो उस पर जेल में भी हमला हो सकता है। ऐसे में सुशील ने पुलिस अधिकारियों से रिमांड बढ़वाने की गुहार लगवाई थी। वहीं पुलिस अधिकारी इन सबसे पूरी तरह इनकार कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि और सबूत जुटाने के लिए उसकी रिमांड मांगी गई थी। दूसरी ओर सुशील के करीबियों ने मांग की है कि रिमांड पूरी होने के बाद सुशील को जेल के अलग सेल में रखा जाए और उसको जेल में भी सुरक्षा दी जाए। सूत्रों का कहना है कि जेल प्रशासन ने भी इसकी तैयारी की हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed