फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Crime News Hindi Youth shot dead in Delhi gang war

दिल्ली में थम नहीं रही है गैंगवॉर : राजधानी में एक और मर्डर, 20 से ज्यादा गोलियां बरसाकर विजय की हत्या

Mon, 14 Sep 2026 01:53 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Mon, 14 Sep 2026 01:53 PM IST
सार

सोमवार सुबह फतेहपुरबेरी थाना क्षेत्र के आया नगर में एक बार फिर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर एक युवक की हत्या कर दी गई। इस घटना ने पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है। जेल में बंद दीपक के चचेरे भाई योगेश की हत्या आया नगर के एक जिम के बाहर सुबह करीब 10:30 बजे की गई। हमलावरों ने योगेश पर गोलियों की बौछार कर दी।

विज्ञापन
Delhi Crime News Hindi Youth shot dead in Delhi gang war
दिल्ली में गैंगवॉर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण दिल्ली में गैंगवॉर थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इस गैंगवॉर में सोमवार सुबह दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा है कि जेल में बंद दीपक के चचेरे भाई जिम ट्रेनर विजय की फतेहपुर बेरी थाना क्षेत्र के आया नगर में भूभोलिया में परफेक्ट जिम के बाहर सोमवार सुबह 10.30 बजे हत्या की गई। पुलिस को मौके से आठ खोल मिले हैं और एक कारतूस मिला है। जिले के सभी सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।

विज्ञापन

इस गैंगवॉर की शुरू गत वर्ष नबंवर में हुई थी जब दीपक ने अरुण की सीडी आर चौक पर दो दर्जन से ज्यादा गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने आरोपी दीपक व अन्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अरुण के फरीदाबाद निवासी मामा ने दीपक के पिता रतनलाल की आया नगर में 72 गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद अब इस मामले में विजय की हत्या की गई। दक्षिण दिल्ली में हुई इस गैंगवॉर से दिल्ली पुलिस में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन

गैंगवॉर की ऐसे हुई थी शुरूआत
दीपक और अरुण एक ही गांव के रहने वाले थे। अरुण ने एक बार गांव में ही दीपक को पीट दिया था और उसके बाद उसकी बेइज्जती की थी। अरुण के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था। इसका बदला लेने के लिए दीपक ने अंधेरिया मोड के सीडीआर चौक पर अरुण की हत्या कर दी थी। इस गैंगवॉर के तार फरीदाबाद से जुड़ते हुए नजर आ रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed