{"_id":"6aa78be60027d11856030700","slug":"train-services-delayed-on-delhi-metro-s-yellow-line-due-to-a-technical-glitch-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: मेट्रो की येलो लाइन पर तकनीकी गड़बड़ी के कारण ट्रेन सेवाओं में हुई देरी, यात्रियों को परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: मेट्रो की येलो लाइन पर तकनीकी गड़बड़ी के कारण ट्रेन सेवाओं में हुई देरी, यात्रियों को परेशानी
Mon, 14 Sep 2026 11:23 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:23 AM IST
विज्ञापन
Delhi Metro
- फोटो : फाइल फोटो
दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर सोमवार सुबह सिग्नलिंग में गड़बड़ी आ गई, जिससे ट्रेनों के परिचालन में देरी हुई। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने 'एक्स' पर एक पोस्ट कर इस बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
डीएमआरसी ने लिखा, 'सिग्नलिंग की समस्या के कारण येलो लाइन पर राजीव चौक और पटेल चौक मेट्रो स्टेशनों के बीच ट्रेन सेवाओं में देरी हो रही है। जल्द ही सेवाएं सामान्य हो जाएंगी।'
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, 15 से 20 मिनट के सफर में एक घंटे से ज्यादा लग रहा है। येलो लाइन पर कश्मीरी गेट से पटेल चौक तक मेट्रो हर स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचने से पहले और प्लेटफॉर्म पर पांच-पांच मिनट रूक रही है। पहले वर्किंग डे की सुबह 10 बजे से पहले खराबी आने से यात्रियों को खासी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन