हाल ही में जहर खाकर जान देने की कोशिश करने वाली मशहूर हरियाणवी डांसर और गायिका सपना चौधरी जब बागपत में स्टेज पर उतरी तो जमकर बवाल हुआ।
इतना ही नहीं कार्यक्रम के दौरान ना केवल जमकर लाठी-डंडे बल्कि बंदूकें भी खुलेआम लहराई गई। कोतवाली क्षेत्र के मवींकला गांव मे बुधवार रात बीजेपी कार्यक्रताओं की ओर से पांच गावों के मुआवजे पर आयोजित रागिनी कम्पीटीशन का आयोजन किया गया था।
3 of 6
सपना चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
इसमें खूब हंगामा और मारपीट हुई। मशहूर डांसर सपना ने प्रस्तुति के दौरान जैसे ही अश्लील स्टेप किए तो लोगों ने स्टेज के करीब पहुंचने की कोशिश की। जिससे बाद लोग आपस में ही भिड़ गए।
4 of 6
सपना चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
डांसर के अश्लील डांस पर भड़के युवकों ने आयोजन के दौरान ही हंगामा खड़ा कर दिया, इसके बाद आयोजकों ने लोगों की बुरी तरह पिटाई की और बंदूक से डराया और धमकाया।
5 of 6
सपना चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
इससे करीब आधा दर्जन लोग घायल भी हुआ। हालांकि कार्यक्रम के आयोजक खेकड़ा ब्लॉक के प्रमुख जितेन्द्र धामा ने किसी तरह से दर्शकों को मनाने की भी कोशिश की लेकिन वे नाकाम रहे। जिसके चलते प्रोग्राम बंद करना पड़ा।