{"_id":"586d30854f1c1b4d5615a224","slug":"property-se-bedakhal-karane-par-bete-ne-berahamee-se-maan-baap-ko-maar-daala","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पत्नी की हत्या कर सिपाही ने जहर खाकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की हत्या कर सिपाही ने जहर खाकर दे दी जान
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Updated Thu, 05 Jan 2017 06:37 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में गंगानगर स्थित ग्लोबल सिटी कॉलोनी में मंगलवार को सिपाही और उसकी पत्नी की रहस्य तरीके से मौत हो गई। महिला की लाश बेडरूम में और सिपाही की लाश अस्पताल में लेकर उनके रिश्तेदार पहुंचे। लोगों में चर्चा है कि प्रॉपर्टी से बेदखल करने पर इकलौते बेटे ने अपने माता-पिता की हत्या की है। पुलिस ने बेटे से घंटों पूछताछ की है।
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
मूलरूप से बागपत जिले के बरनावा थानाक्षेत्र नंगला गांव विजय पाल सिंह सहारनपुर स्थित सिविल टैक्स में कांस्टेबल पर तैनात थे। विजय पाल अपने परिवार के साथ गंगानगर ग्लोबल सिटी में रहते थे।
विजयपाल की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
तीन दिसंबर को सिपाही ने अपनी बेटी शिवानी की शादी दिल्ली के एक युवक से की थी। उनका इकलौता बेटा राहुल है, जोकि अक्सर अपने माता पिता से विवाद करता था। इसके चलते सिपाही ने बेटे को अपनी संपत्ति से बेदखल किया था। इसको लेकर दंपति में भी झगड़ा होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सविता की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
सिपाही विजय पाल सिंह एक महीने की छुट्टी पर थे। मंगलवार दोपहर विजय पाल की पत्नी सविता (55) की धारदार हथियार से हत्या कर दी। जबकि विजय पाल को उनके रिश्तेदारों ने कंकरखेड़ा के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित किया।
विज्ञापन
विजयपाल के शव को ले जाते अस्पताल कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
महिला की हत्या की जानकारी पर भावनपुर और गंगानगर थाने की पुलिस ग्लोबल सिटी पहुंची। पुलिस की प्राथमिक जांच में महिला की हत्या धारदार हथियार से और सिपाही को जहर देकर मारा गया।