फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाईवे पर हैवानियत और हत्या: पहले कार से फेंका, फिर बैक गियर लगा किशोरी को कुचला; बुलंदशहर केस में एक और खुलासा

Wed, 14 May 2025 09:43 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 14 May 2025 09:43 AM IST
सार

हाईवे पर हैवानियत और हत्या के मामले में एक और नया खुलासा हुआ है। मेरठ के जानी क्षेत्र में किशोरी को कार से फेंकने के बाद दरिंदों ने उसे कुचला भी था। पुलिस ने मामले में अब अपहरण की भी धारा बढ़ा दी है।

विज्ञापन
Bulandshahr harassment murder case Accused also crushed minor by putting her in reverse gear After throw Car
Bulandshahr harassment murder - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में हाईवे पर एक किशोरी की हत्या और दूसरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में हत्या के साथ अब अपहरण की धारा भी बढ़ा दी गई है। पहले सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस की अभी तक की जांच में यह साफ हो गया है कि आरोपियों ने किशोरी को कार से फेंकने के बाद बैक गियर लगाकर उसे कुचला भी था।


छह मई की शाम सात बजे के करीब ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के सूरजपुर थाना क्षेत्र से दो किशोरियों को आरोपी अमित और संदीप ने ने अपनी कार में बैठाया था। इसके बाद गाजियाबाद के लालकुआं से तीसरे युवक गौरव को साथ ले लिया था। 
 
Bulandshahr harassment murder case Accused also crushed minor by putting her in reverse gear After throw Car
खुर्जा पुलिस थाना - फोटो : संवाद
तीन घंटे तक चलती कार में किशोरी से किया सामूहिक दुष्कर्म 
होटल जाने से इन्कार करने पर एक किशोरी को मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में चलती कार से फेंक दिया था। इसके बाद आरोपियों ने दूसरी किशोरी के साथ करीब तीन घंटे तक चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। 
 
Bulandshahr harassment murder case Accused also crushed minor by putting her in reverse gear After throw Car
मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
10 मई को तीनों आरोपी हुए गिरफ्तार
सात मई की सुबह आरोपियों की चंगुल से छूटकर दुष्कर्म पीड़िता किशोरी खुर्जा नगर कोतवाली थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई थी। 10 मई को मुठभेड़ में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bulandshahr harassment murder case Accused also crushed minor by putting her in reverse gear After throw Car
सड़क किनारे मिली थी किशोरी की लाश (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
शोर मचाने पर एक किशोरी को चलती कार से फेंका
मामले की विवेचना कर रहे खुर्जा कोतवाल राजपाल तोमर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अवलोकन किया गया है। किशोरी की दुर्घटनात्मक चोट पहुंचाकर हत्या करना सामने आ रहा है। आरोपियों ने पूछताछ में भी स्वीकार किया था कि शोर मचाने पर एक किशोरी को चलती कार से फेंक दिया था। 
विज्ञापन
Bulandshahr harassment murder case Accused also crushed minor by putting her in reverse gear After throw Car
इसी कार में हैवानों ने की हैवानियत - फोटो : अमर उजाला
बैक गियर लगाकर किशोरी पर चढ़ा दी थी कार
विवेचक का कहना है कि मामला खुलने के डर से आरोपियों ने बैक गियर लगाकर किशोरी पर कार चढ़ा दी थी। खुर्जा पुलिस टीम पूरे घटनास्थल क्षेत्र को जांच कर रही है। सीसीटीवी और राहगीरों से भी पूछताछ की जा रही है। सभी बिंदुओं को विवेचना में शामिल किया जा रहा है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed