फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बरेली शिक्षक हत्याकांड: पेशेवर अपराधियों को भी मात...पति की लाश के साथ साढ़े चार घंटे का सफर

Wed, 28 Oct 2020 11:36 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 28 Oct 2020 11:36 AM IST
विज्ञापन
Bareilly News Bareilly Teacher Murder case Four and a half hour journey with husband DEAD BODY
बरेली शिक्षक हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
बरेली के शिक्षक हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। विनीता उर्फ बिंदु ने अपने शिक्षक पति अवधेश कुमार की हत्या कराने से लेकर उनकी लाश ठिकाने लगाने तक क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। पेशेवर अपराधियों से भी ज्यादा दुस्साहस दिखाते हुए उसने खुद अपनी गाड़ी में लाश फिरोजाबाद तक ले जाने का फैसला लिया।
Bareilly News Bareilly Teacher Murder case Four and a half hour journey with husband DEAD BODY
आरोपी विनिता - फोटो : अमर उजाला
साढ़े चार घंटे के इस सफर में अवधेश की लाश पिछली सीट पर पड़ी रही और कुछ किलोमीटर आगे दूसरी गाड़ी में चल रहा उसका भाई लगातार मोबाइल पर उसके संपर्क में रहा ताकि कोई खतरा होने पर फौरन उसे आगाह कर सके।
 
Bareilly News Bareilly Teacher Murder case Four and a half hour journey with husband DEAD BODY
आरोपी पत्नी-अवधेश-पत्नी की बहन - फोटो : अमर उजाला
मूलरूप से फिरोजाबाद के नारखा थाना क्षेत्र के गांव भीतरी निवासी अवधेश यहां सहोड़ा में कुंवर ढाकन लाल इंटर कॉलेज में हिंदी प्रवक्ता थे। 12 अक्तूबर को उनकी पत्नी विनीता उर्फ बिंदु ने अपने मायके वालों की मदद से एक हिस्ट्रीशीटर को पांच लाख रुपये में सुपारी देकर कर्मचारी नगर स्थित अपने घर में ही उनकी हत्या करा दी थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bareilly News Bareilly Teacher Murder case Four and a half hour journey with husband DEAD BODY
इसी घर में हुई थी हत्या - फोटो : अमर उजाला
फिर लाश को फिरोजाबाद ले जाकर नारखी इलाके के एक खेत में दफन कर दिया था। हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार करने के बाद सोमवार को इज्जतनगर पुलिस ने फिरोजाबाद से लाश बरामद कर हत्याकांड का खुलासा किया। विनीता मायके वालों के साथ अपने सात वर्षीय बेटे को लेकर अब तक फरार है।
 
विज्ञापन
Bareilly News Bareilly Teacher Murder case Four and a half hour journey with husband DEAD BODY
bareilly speaker murder - फोटो : अमर उजाला
इज्जतनगर पुलिस उसकी तलाश में लगातार फिरोजाबाद के कस्बों और गांवों में दबिश दे रही है। विनीता के कई करीबी रिश्तेदार भी गायब हो गए हैं। इस बीच पुलिस की छानबीन में कई और हैरतअंगेज तथ्य सामने आए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अवधेश की घर में हत्या के बाद उनकी लाश ठिकाने लगाने के लिए विनीता खुद उसे अपने साथ गाड़ी में फिरोजाबाद तक ले गई थी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed