फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नई मुसीबतः बैंक अकाउंट से अचानक कट रहे है पैसे, आप भी सावधान हो जाएं

Sat, 18 Mar 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा) Updated Sat, 18 Mar 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
thousand of money crediting from punjab national bank accounts at ambala
बैंक अकाउंट से अचानक कट रहे है पैसे,
लोगों के बैंक अकाउंट से अचानक पैसे कटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सावधान हो जाइए, कहीं आपके साथ भी ऐसा न हो रहा हो।
thousand of money crediting from punjab national bank accounts at ambala
बैंक अकाउंट से अचानक कट रहे है पैसे,
मामला सामने आया हरियाणा के अंबाला में। यहां पंजाब नेशनल बैंक के उपभोक्ताओं की उस समय पैरों तले जमीन खिसक गई, जब  देरशाम एटीएम का इस्तेमाल किए बिना ही खातों से हजारों रूपए की राशि गायब हो गई। जिसके बाद मोबाइल पर मैसेज आने के बाद ही उपभोक्ता में हड़कंप मच गया। ये उपभोक्ता पंजाब नेशनल बैंक के खुलते ही बैंक में जमा हो गए और उन्होंने बैंक में रोष भी जताया।

 
thousand of money crediting from punjab national bank accounts at ambala
बैंक - फोटो : अमर उजाला
उधर, बैंक में मौजूदा अन्य उपभोक्ताओं को सूचना मिली तो उन्होंने भी पास बुकों में एंट्री करवाई तो काफी उपभोक्ताओं के अकाउंट से रुपये गायब थे। जिसके बाद समस्त अधिकारियों ने कार्यवाहक मैनेजर को तुरंत शिकायत सौंपी। लेकिन अकाउंट से रुपये गायब होने की सूचना पाकर बैंक स्टाफ भी असमंजस में था और वो भी उपभोक्ताओं को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
thousand of money crediting from punjab national bank accounts at ambala
बैंक - फोटो : अमर उजाला
उपभोक्ता कई घंटों तक बैंको में जमा रहे और अधिकारियों के जवाब का इंतजार करते रहे। लेकिन उन्हें केवल मामले की गंभीरता से जांच का आश्वासन देकर वापिस लौटा दिया गया। हैरानी की बात यह थी कि खातों से पैसे निकलने का सिलसिला देर शाम से शुरू हो गया था और देर रात तक जारी रहा। जिसके बाद उपभोक्ताओं के दो हजार रूपए से लेकर करीबन सत्तर हजार रूपए की राशि कुछ ही पलों में खातों से गायब हो गई।
विज्ञापन
thousand of money crediting from punjab national bank accounts at ambala
बैंक में लोगों की भीड़ उमड़ी  - फोटो : अमर उजाला
उपभोक्ताओं ने तुरंत अपने रिश्तेदारों व संबंधित बैंक के लोगों से भी फोन कर खातों के बारे पूछा, लेकिन कोई भी जवाब न मिलने पर उन्होंने बैंक के टोल फ्री नंबरों व अन्य नंबरों पर भी फोन करते रहे। पंरतु किसी ने भी उनका फोन नहीं उठाया। उपभोक्ता सुबह सीधा बैंको में ही पहुंच गए। फिर बैंक में दिनभर पास बुकों पर एंट्री करवाने का सिलसिला जारी रहा। जबकि अधिकतर उपभोक्ता तो हंगामे के बाद अपना अकाउंट ही खाली करवाकर चले गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed