फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dr. Sonia Sharma raises questions over the delay in PUTA elections.

Chandigarh News: पूटा चुनाव में देरी पर डॉ. सोनिया शर्मा ने उठाए सवाल

Wed, 09 Sep 2026 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Dr. Sonia Sharma raises questions over the delay in PUTA elections.
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (पूटा) के 2026-27 के चुनाव को लेकर पंजाब यूनिवर्सिटी के डॉ. एस.एस. भुल्लर यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की सहायक प्रोफेसर डॉ. सोनिया शर्मा ने वाइस चांसलर को लिखित शिकायत दी है। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में पूटा संविधान के तहत निर्धारित समयसीमा का पालन नहीं होने पर आपत्ति जताते हुए चुनाव कार्यक्रम तत्काल घोषित करने की मांग की है।
विज्ञापन

डॉ. सोनिया शर्मा ने शिकायत में कहा कि यूनिवर्सिटी के ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद दोबारा खुलने के 15 दिनों के भीतर चुनाव अधिसूचित किए जाने थे, जबकि दोबारा खुलने की तारीख से 45 दिनों के भीतर मतदान होना चाहिए था। उनके अनुसार पंजाब यूनिवर्सिटी 13 जुलाई 2026 को खुल चुकी थी, लेकिन अभी तक चुनाव कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने पूटा संविधान के आर्टिकल 4 का हवाला देते हुए कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी के सभी शिक्षक एसोसिएशन के सदस्य होने चाहिए। उन्होंने पीयूआरसी होशियारपुर, लुधियाना, श्री मुक्तसर साहिब और काऊनी के शिक्षकों को भी पूटा की सदस्यता देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सोनिया शर्मा ने वाइस चांसलर और संबंधित अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप कर लोकतांत्रिक एवं पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed