फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP Councilor Ramchandra Yadav joins Congress; Punjabi actress Aditi Arya also comes on board.

Chandigarh News: आप पार्षद रामचंद्र यादव कांग्रेस में, पंजाबी अदाकारा अदिति आर्या ने भी थामा हाथ

Wed, 09 Sep 2026 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
AAP Councilor Ramchandra Yadav joins Congress; Punjabi actress Aditi Arya also comes on board.
चंडीगढ़। नगर निगम चुनाव से पहले चंडीगढ़ कांग्रेस को राजनीतिक मजबूती मिली है। आम आदमी पार्टी के वार्ड नंबर-15 के पार्षद रामचंद्र यादव ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया। पंजाबी सिनेमा की जानी-मानी अदाकारा अदिति आर्या ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सेक्टर-35 स्थित राजीव गांधी भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की की मौजूदगी में दोनों ने कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की।
विज्ञापन

रामचंद्र यादव समर्थकों के साथ ढोल-नगाड़ों और जोरदार नारेबाजी करते हुए कांग्रेस भवन पहुंचे। यादव की पूर्वांचल समाज में मजबूत पकड़ मानी जाती है। उनके साथ बड़ी संख्या में पूर्वांचल समाज के लोगों ने भी कांग्रेस का रुख किया। यादव आम आदमी पार्टी के युवा संगठन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
विज्ञापन

पंजाबी सिनेमा की कई फिल्मों में मुख्य भूमिका निभा चुकीं अदिति आर्या के कांग्रेस में शामिल होने को पार्टी के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक और सामाजिक समर्थन के तौर पर देखा जा रहा है। उन्होंने चंडीगढ़ के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि वह शहर की बेटी हैं और उन्होंने चंडीगढ़ का वह दौर देखा है, जब यह देश के सबसे खूबसूरत और व्यवस्थित शहरों में गिना जाता था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने कहा कि दोनों के कांग्रेस में शामिल होने से संकेत मिलता है कि शहर के विभिन्न वर्ग पार्टी को मजबूत और विश्वसनीय राजनीतिक विकल्प के रूप में देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आप के भीतर काबिल कार्यकर्ताओं की कद्र नहीं : यादव
कांग्रेस में शामिल होने के बाद रामचंद्र यादव ने आम आदमी पार्टी और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में भाजपा को हराने की वास्तविक क्षमता कांग्रेस में ही है। उन्होंने आरोप लगाया कि आप में काबिल और जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं की पर्याप्त कद्र नहीं है और चंडीगढ़ में पार्टी का नेतृत्व दिशाहीन है। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के मंच से शहर और पूर्वांचल समाज की आवाज मजबूती से उठाएंगे।

चंडीगढ़ की बेटी हूं, शहर का स्वर्णिम दौर देखा
अदिति आर्या ने कहा कि चंडीगढ़ की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है, जिसे देखकर चिंता होती है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि देश के आधुनिक और नियोजित शहरों की पहचान है। शहर के विकास, स्वच्छता, संस्कृति, पर्यटन और नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed