फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Manjit Singh Bedi, on the FBI wanted list, appears in court

जालंधर: एफबीआई की वांटेड सूची में शामिल मंजीत सिंह बेदी की कोर्ट में पेशी, अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजा

Tue, 08 Sep 2026 10:03 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 08 Sep 2026 10:03 PM IST
सार

पुलिस कस्टडी के दौरान मंजीत सिंह बेदी खुद को बेकसूर बताता रहा। मीडिया के सामने भी उसने कहा कि वह जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले से जुड़े खुलासे करेगा।
 

विज्ञापन
Manjit Singh Bedi, on the FBI wanted list, appears in court
मंजीत सिंह बेदी की कोर्ट में पेशी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई की वांटेड सूची में शामिल मंजीत सिंह बेदी को कुछ दिन पहले पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बेदी पर अमेरिका की  सप्लीमेंटल न्यूट्रीशन असिस्टेंट प्रोग्राम (एसएनएपी) योजना में करीब 6 लाख डॉलर की कथित धोखाधड़ी करने का आरोप है। मंगलवार को पुलिस ने मंजीत सिंह बेदी को अदालत में पेश किया और दो दिन का पुलिस रिमांड मांगा। 

विज्ञापन


दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद माननीय अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस कस्टडी के दौरान मंजीत सिंह बेदी खुद को बेकसूर बताता रहा। मीडिया के सामने भी उसने कहा कि वह जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले से जुड़े खुलासे करेगा।
विज्ञापन


अदालत में बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि पुलिस ने दो दिन का रिमांड मांगा था, लेकिन सुनवाई के दौरान पुलिस बेदी के खिलाफ कोई ठोस सबूत अदालत के सामने पेश नहीं कर सकी। वकील के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में मंजीत सिंह बेदी का यह उल्लेख नहीं किया कि उसने उससे कोई रकम ली थी। वकील ने यह भी दावा किया कि गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पहले तीन दिन का रिमांड हासिल किया था, लेकिन रिमांड अवधि के दौरान भी पुलिस बेदी से कोई महत्वपूर्ण बरामदगी नहीं कर पाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बचाव पक्ष के अनुसार, अदालत में भी बेदी के खिलाफ कोई ठोस सबूत प्रस्तुत नहीं किया गया। बचाव पक्ष के वकील ने बताया कि पुलिस के अनुसार रजनी नामक महिला ने ट्रैवल एजेंट नीलम के खिलाफ शिकायत दी थी और उसने नीलम को ही पैसे दिए थे। वकील का दावा है कि नीलम के बयानों में भी मंजीत सिंह बेदी का कोई जिक्र सामने नहीं आया। वकील के मुताबिक, मंजीत सिंह बेदी इलाज करवाने के लिए भारत वापस आया था और अपने रिश्तेदारों को बताया था कि वह करीब दो महीने बाद वापस लौट जाएगा। हालांकि, इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बचाव पक्ष ने यह भी दावा किया कि पुलिस अदालत में एफबीआई की ओर से जारी आदेश या संबंधित दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं कर पाई।

कनाडा के रास्ते भारत आने का पुलिस का दावा
पुलिस के अनुसार, अमेरिका में कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहा मंजीत सिंह बेदी कथित तौर पर कनाडा के रास्ते भारत आया था। अब पुलिस उसकी गतिविधियों, संपर्कों और कथित नेटवर्क की विस्तृत जांच में जुटी है। मामले में आगे की जांच के दौरान पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अमेरिका में दर्ज कथित धोखाधड़ी के मामले में बेदी की वास्तविक भूमिका क्या थी और भारत आने के बाद उसके किन लोगों से संपर्क रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed