फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sector-19C team becomes volleyball champion.

Chandigarh News: वालीबॉल में सेक्टर-19सी की टीम बनी चैंपियन

Wed, 09 Sep 2026 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Sector-19C team becomes volleyball champion.
चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रशासन के शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित इंटर-स्कूल स्टेट वालीबॉल टूर्नामेंट 2026-27 में गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-19सी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। टूर्नामेंट का आयोजन मंगलवार को गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-26 चंडीगढ़ के खेल परिसर में किया गया।
विज्ञापन

चैंपियनशिप में शहर के विभिन्न स्कूलों की 13 टीमों ने हिस्सा लिया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान सेक्टर-19सी की टीम ने बेहतरीन तालमेल, दमदार सर्विस और मजबूत डिफेंस का प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी चुनौती दी। फाइनल मुकाबले में टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम को पछाड़कर खिताब पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

जीत के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों और स्कूल प्रशासन ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। अधिकारियों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। टीम की इस सफलता से स्कूल में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed